Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

PM मोदी की अपील का असर, केदारनाथ धाम को स्वच्छ बनाने में जुटे पर्यटक

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/06/22
in उत्तराखंड, समाचार
PM मोदी की अपील का असर, केदारनाथ धाम को स्वच्छ बनाने में जुटे पर्यटक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में पर्यटकों की तादाद बढ़ने के साथ ही जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी केदारनाथ समेत चारों धामों में कूड़ा फैलने व तीर्थ स्थलों के गंदा होने पर चिंता जताई थी। उन्होंने श्रद्धालुओं से हमारे धार्मिक स्थलों को गंदा होने से बचाने की अपील की थी, इस अपील का असर दिखने लगा है। प्रधानमंत्री की बात का संज्ञान लेते हुए सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ पर्यटकों व पुरोहित समाज ने केदारनाथ धाम को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू कर दिया है।

चारधाम आने वाले यात्री ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर साफ-सफाई के कुछ वीडियो साझा किए हैं। जिसमें केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालु कह रहे हैं कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरित होकर वो केदारनाथ में सफाई अभियान चला रहे हैं और भविष्य में गंदगी न फैले इसकी प्रतिज्ञा लेते हैं।

एक अन्य वीडियो में पुरोहित और कुछ अन्य गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े सदस्य भी धाम में सफाई करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा तक स्वच्छता अभियान लगातार चलता रहेगा। साथ ही वह यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से कूड़ा-कचरा डस्टबिन में डालने की अपील भी कर रहे हैं।

सीएम धामी ने इंग्लैंड से पहुंचीं दीपिका का वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें दीपिका कह रही हैं कि मैं बाबा के दर्शन के लिए आई हूं। लेकिन मन की बात के जरिए पीएम मोदी ने जो स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया है, उससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली है। केदारनाथ धाम को स्वच्छ बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन के निर्देश पर लगातार सफाई अभियान चल रहा है। रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ धाम में कूड़ा-कचरा के निस्तारण के लिए कंपनी की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धाम में स्वच्छता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .