उत्तराखंड : चुनाव आयोग ने इन नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगाई रोक

देहरादून l भारत निर्वाचन आयोग आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किए गए उत्तराखंड के 17 नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है। पिछले चुनाव का खर्च विवरण न दे पाने के कारण आयोग ने इन्हें सात जनवरी 2023 तक के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन नामों की सूची आयोग ने सभी रिटर्निग अधिकारियों को भी भेजी है।

शामिल नाम
जयप्रकाश उपाध्याय, मधुशाह, गौतम सिंह बिष्ट, विनोद प्रसाद नौटियाल ( सभी देहरादून), राजेंद्र सिंह भंडारी ( पौड़ी), सुंदर धौनी (बागेश्वर), बच्ची सिंह, मौ अशरफ़ ( दोनों हरिद्वार) , राजेद्र सिंह (चम्पावत), राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुहैल अहमद, विनोद शर्मा, विनय, लाल सिंह, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, भुवन जोशी (सभी पिथौरागढ़)।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *