Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

सोशल मीडिया पर चुनावी लड़ाई, पोस्ट कर चला रहे सियासी बाण!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/05/24
in राजनीति, राष्ट्रीय
सोशल मीडिया पर चुनावी लड़ाई, पोस्ट कर चला रहे सियासी बाण!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ता रहा है। चुनाव प्रचार में भी सोशल मीडिया अब अहम रोल अदा कर रहा है। इस कारण अब प्रचार का तरीका भी बदलता जा रहा है। पोस्टर बैनर के पुराने ढर्रे के साथ ही राजनीतिक दलों के लिए अब सोशल मीडिया भी प्रचार का बड़ा हथियार बनता जा रहा है। पंजाब में भी लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दल सोशल मीडिया के जरिए भी अलग से सियासी लड़ाई लड़ने में जुटे हुए हैं।

सभी दलों ने 40-50 एक्सपर्ट लोगों की टीमों को सोशल मीडिया पर लगाया हुआ है। इन टीमों ने प्रचार की रणनीति बनाने, पार्टी की नीतियों लोगों तक ले जाने व सियासी हमलों का जवाब देने का जिम्मा संभाल रखा है। राजनीतिक दलों के प्रधान भी पीछे नहीं है, बल्कि सभी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब प्रधान भगवंत मान, शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी सोशल मीडिया पर सियासी बाण चल रहे हैं और अपनी हर बात को प्रमुखता के साथ लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जनसभाएं लाइव

सभी पार्टियां रैली व जनसभाएं करने पर तो ध्यान दे ही रही हैं, लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसका लाइव प्रसारण करने में लगी हुई हैं, क्योंकि इसके जरिए आसानी से लोगों तक अपनी बात पहुंचा जा सकती है। इसी तरह राजनीतिक टीका-टिप्पणी व सियासी हमलों का जवाब देने में भी इसका बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। यूट्यूब, एक्स, फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम समेत सभी सोशल साइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि सभी सभी राजनीतिक दलों की तरफ से इस काम के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। यहां तक कि कई दलों ने विशेष रूप से पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है। इन टीमों में एक्सपर्ट को शामिल किया गया है और साथ ही पार्टी पदाधिकारी भी अलग से काम कर रहे हैं।

शिअद, आप, भाजपा व कांग्रेस ने बनाई विशेष टीमें

शिअद व कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया के लिए 40-50 लोगों की टीमें बनाई हैं, जो पार्टी हेडक्वार्टर से ऑपरेट कर रही हैं। इसी तरह हर पार्टी में प्रत्याशियों के साथ भी 3 से 5 लोगों की टीम अलग से भी काम कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने भी 60 से 70 लोगों की टीमों को काम पर लगाया हुआ है, जो सोशल मीडिया के तकरीबन हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। भाजपा की प्रदेश स्तर पर तो सोशल मीडिया पर टीमें लगाई हुई हैं, वहीं केंद्रीय स्तर पर भी टीमों ने मोर्चा संभाल रखा है, जो प्रदेश की राजनीति में नजर रखने के साथ ही राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए सक्रिय हैं। सभी दलों में ये टीमें पार्टी की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर निगाह रखती हैं कि पार्टी की छवि किसी भी तरह से धूमिल न हो।

भगवंत मान के सर्वाधिक 1.5 मिलियन फॉलोअर्स

सोशल मीडिया में फॉलोअर्स के मामले में सभी राजनीतिक दलों के प्रधान सक्रिय हैं। एक्स पर आप पंजाब के प्रधान मुख्यमंत्री भगवंत मान के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ 79.2 हजार फॉलोअर्स, शिअद प्रधान सुखबीर बादल 4.38 लाख फॉलोअर्स और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के 3.26 लाख फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .