Thursday, June 12, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

राजस्थान में मोदी के चेहरे पर चुनाव!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/05/23
in राज्य, राष्ट्रीय
राजस्थान में मोदी के चेहरे पर चुनाव!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कर्नाटक में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था और बुरी तरह हारी। नतीजों के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि भाजपा इससे सबक लेगी और राज्यों में मजबूत क्षत्रपों के चेहरे आगे करेगी। कर्नाटक में हार का एक कारण येदियुरप्पा को हटाना और निराकार बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाना भी था। तभी कई राज्यों के प्रादेशिक क्षत्रपों की उम्मीद जगी थी और उनको लगा था कि अब उनको महत्व मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं होगा। भाजपा के जानकार सूत्रों के मुताबिक इस साल जितने राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उन सबमें पार्टी नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। भाजपा के एक जानकार नेता का कहना है कि कर्नाटक में भाजपा मोदी के चेहरे पर हारी है इसलिए जरूरी है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा मोदी के चेहरे पर जीते।

भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश अलग राज्य हैं। वे कर्नाटक की तरह नहीं है। कर्नाटक में भले मोदी का जादू नहीं चला लेकिन हिंदी पट्टी के राज्यों में जरूर चलेगा। इसलिए कर्नाटक में जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई राजस्थान और मध्य प्रदेश में होगी। राजस्थान में भाजपा विपक्ष में है और यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि किसी को सीएम दावेदार घोषित करके पार्टी लड़ेगी। लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर 31 मई को अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली होगी और उसके बाद रैलियों का सिलसिला शुरू होगा, जो चुनाव तक चलेगा। बताया जा रहा है कि राजस्थान के हर जिले में मोदी की रैलियां होंगी। इस भीषण गर्मी से लेकर पूरी बरसात उनकी रैलियां चलती रहेंगी। भाजपा को राजस्थान में जीत का पूरा भरोसा है इसलिए श्रेय प्रदेश नेतृत्व को नहीं जाने दिया जाएगा। समूचा फोकस प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर रखा जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.