Sunday, July 5, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
26/05/22
in राष्ट्रीय, समाचार
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

Google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान उनकी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। पिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस को कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश किए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर सेना और पुलिस ने आतंकवादियों को रोका।’’ उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

लश्कर से जुड़े थे तीनों आतंकी, हथियार और गोला-बारूद बरामद
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। कुमार ने कहा, ‘‘(आतंकवादियों की) पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से हथियारों और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली है।’’

बारामूला जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर
इससे पहले कल बारामूला जिले में अचानक हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद गुट के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के क्रीरी इलाके के नाजीभट में हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार के मुाबित मुठभेड़ घाटी में पुलिस द्वारा बनाए गए नाकों में से एक पर हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ है। कुमार ने बताया कि अपने एक साथी के शहीद होने से पुलिस विभाग दुखी है, लेकिन तीन आतंकवादियों को मार गिराना बड़ी सफलता है।

श्रीनगर में हमला करने की फिराक में थे आतंकी
उन्होंने कहा, ‘‘तीनों आतंकवादी श्रीनगर आकर बड़ा हमला कर सकते थे।’’ पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से आतंकवादी गुलमर्ग के पहाड़ी इलाके में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार उनपर नजर रख रहे हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि इस साल अभी तक विभिन्न मुठभेड़ों में 22 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं। कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराने का प्रयास और तेज किया जाएगा।

श्रीनगर के शौरा इलाके में मंगलवार को हुए हमले में पुलिसकर्मी के मरने और उनकी बेटी के घायल होने के संबंध में किए गए सवाल पर अधिकारी ने कहा कि इस सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया, ‘‘गांदेरबल निवासी आदिल, जो कि लश्कर का स्थानीय कमांडर है और एक नया आतंकवादी इस हमले के पीछे हैं। हम उन्हें जल्दी ही मार गिराएंगे।’’ उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुई पुलिसकर्मी की बेटी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .