Monday, May 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त : डीएम

Frontier Desk by Frontier Desk
28/10/24
in देहरादून
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त : डीएम

डीएम जनसमस्याएं सुनते हुए।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भूमि खुर्द-बुर्द की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें एसडीएम : डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायत प्राप्त हुई। आज प्राप्त शिकायतों में अधिकत्तर शिकायत भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, आपसी विवाद, सहित शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम जलसंस्थान, जिला पंचायतीराज आदि विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विकानगर क्षेत्र अंतर्गत  क्लासिक बार के समीप डॉक्टरगंज ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में भू माफिया द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को त्वरित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम ठारण  कुनवा  में पेयजल योजना से संयोजन न करने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता पेयजल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मौजा चक रायपुर परगना परवाजून तहसील सदर में रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत, ग्राम छमरोली में ग्राम समाज की भूमि  पर भूमाफियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेहुवाला माफी में भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने तथा स्थानीय काश्तकारों को धमकाने परेशान करने की शिकायत एसडीएम सदर को त्वरित कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम बायला चकराता निवासी महिला द्वारा शिकायत की कि  उनके द्वारा ईस्टहॉपटाउन में  भूमि क्रय कर अन्य व्यक्ति को देखभाल हेतु दी गई अब वह व्यक्ति भूमि पर अपना हक जता रहा है तथा मारपीट कर रहा है, जिस पर एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विधानसभा चकराता अंतर्गत त्यूणी तहसील में जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जनसुनवाई में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी को कारण पूछने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .