Sunday, June 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home हरिद्वार

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें : आयुक्त गढवाल

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
06/06/26
in हरिद्वार
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें : आयुक्त गढवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 के आयोजन हेतु राज्य सरकार, भारत सरकार के विभिन्न विभागों, एजेंसियों तथा संबंधित संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करने और तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सीसीआर सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में कुंभ मेला-2027 से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों, प्रस्तावित योजनाओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ें तथा प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेला-2027 राज्य की प्रतिष्ठा और आस्था से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। अब योजनाओं और प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ उन्हें धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। प्रत्येक विभाग अपने अधीन प्रस्तावित कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करे तथा उनकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करे। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला की तैयारियों की नियमित निगरानी के लिए प्रत्येक माह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी बैठकों में संबंधित विभागों के केवल नामित नोडल अधिकारी ही प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी ऐसा अधिकारी होना चाहिए जिसे विभागीय कार्यों की संपूर्ण जानकारी हो।

आयुक्त ने कहा कि कुंभ मेला की तैयारियों में विभिन्न विभागों की भूमिकाएं परस्पर जुड़ी हुई हैं, इसलिए बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति और चुनौतियों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने रेलवे, परिवहन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।। आयुक्त ने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तथा आपातकालीन कार्ययोजनाएं भी तैयार रखी जाएं।

आनंद स्वरूप ने कहा कि आगामी अवधि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग इस आयोजन को केवल विभागीय कार्य न मानकर राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़े दायित्व के रूप में लें तथा पूर्ण गंभीरता, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए मेले की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के लिए रेल एवं सड़क परिवहन व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु संबंधित विभागों एवं संगठनों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने भी ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए कुंभ मेला को लेकर रेलवे द्वारा प्रस्तावित तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल तथा एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने भी कुंभ मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।

नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार ने इस अवसर पर कुंभ मेला के दौरान सफाई, सैनिटेशन व्यवस्था तथा ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बैठक में कुंभ मेला-2027 के लिए स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा, रेलवे के एडीआरएम पीएस झा, मेला अधिष्ठान के वित्त नियंत्रक लखेन्द्र गौथियाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी कुंभ मेला से संबंधित विभागीय तैयारियों एवं कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में कुंभ मेला की व्यवस्थाओं से जुड़े राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही वर्चुअल माध्यम से टिहरी व पौड़ी गढवाल जनपदों के जिला प्रषासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .