Sunday, May 18, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

मोदी भी नहीं तोड़ पाए कांग्रेस के उस नेता का रिकॉर्ड, आज भी भाजपा का हैं सपना

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
15/11/22
in राज्य, राष्ट्रीय
मोदी भी नहीं तोड़ पाए कांग्रेस के उस नेता का रिकॉर्ड, आज भी भाजपा का हैं सपना
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : गुजरात में लगातार 27 सालों से सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर यहां बहुमत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। भाजपा इस बार ‘मिशन 150’ पर काम कर रही है और इस बार वह सपना पूरा कर लेना चाहती है, जिसका इंतजार पार्टी को दशकों से है। भगवा दल ने पिछले तीन दशकों में भले ही गुजरात को अपना सबसे बड़ा गढ़ बना लिया हो, लेकिन ‘सबसे बड़ी जीत’ के मामले में आज तक कांग्रेस का  रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। राज्य के इतिहास में कांग्रेस ने सर्वाधिक 149 सीटें जीतने का रिकॉर्ड 1985 में अपने नाम किया था, जबकि भाजपा का सर्वश्रेष्ठ पीएम मोदी की अगुआई में 2002 में था। गुजरात दंगों के बाद हुए चुनाव में भाजपा ने 127 सीटों पर कब्जा किया था।

किसने और कैसे दिलाई कांग्रेस को इतनी बड़ी जीत

कांग्रेस पार्टी को इतनी बड़ी जीत जिस नेता ने दिलाई उनका नाम है माधव सिंह सोलंकी। 1985 में सोलंकी ने 182 सदस्यीय वाली विधानसभा में कांग्रेस को 149 सीटों पर जीत दिलाई। KHAM (क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम) फॉर्मुले के सहारे माधव सिंह सोलंकी ने वह कारनामा किया जिसे ना तो भाजपा और ना ही कांग्रेस दोहरा पाई। हालांकि, KHAM फॉर्मूले ने ही राज्य में भाजपा के उभार में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

आरक्षण के दांव ने दिलाई बड़ी जीत

दरअसल, 1981 में माधव सिंह सोलंकी ने जस्टिस बख्शी कमीशन की सिफारिश पर राज्य ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया तो राज्य में बड़े पैमाने पर कोटा विरोधी आंदोलन शुरू हो गया। हिंसक आंदोलन में सैकड़ों लोग मारे गए। आरक्षण समर्थक और विरोधी गुटबंदी के बीच सोलंकी ने 1985 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी साल दोबारा हुए विधानसभा चुनाव में सोलंकी के लिए चार साल पहले चला गया दांव काम कर गया। उन्होंने 182 में से 149 सीटों पर जीत  हासिल की। हालांकि, पाटीदार समुदाय इसी दौरान कांग्रेस से नाराज हो गया और आगे चलकर इस प्रभावशाली समुदाय ने भाजपा की ओर अपना रुख किया।

कब किसे कितनी सीटों पर मिली जीत

गुजरात के गठन के बाद पहली बार जब 1960 में 132 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हुए तो कांग्रेस को 112 सीटों पर जीत मिली। 1975 तक कांग्रेस लगातार सत्ता में काबिज रही। 1980 में जनता पार्टी की सरकार गिरने के बाद काग्रेस के माधव सिंह सोलंकी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। 1990 में पहली बार भाजपा की एंट्री हुई और जनता दल के साथ मिली-जुली सरकार बनी। 1995 में भाजपा ने 182 में से 121 सीटों पर जीत हासिल करके पहले बहली बार केशुभाई पटेल के नेतृत्व में बहुमत हासिल किया। तबसे अब तक भाजपा लगातार यहां सत्ता में काबिज है। इस दौरान 2002 में सर्वाधिक 127 सीटें जीतीं तो सबसे कम 99 सीटों के साथ 2017 में सरकार बनाई थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.