Wednesday, May 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home टेक वर्ल्ड

भारत का हर ट्विटर यूजर होगा फैक्ट-चेकर: नया फीचर हुआ लागू

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
05/06/23
in टेक वर्ल्ड, राष्ट्रीय
भारत का हर ट्विटर यूजर होगा फैक्ट-चेकर: नया फीचर हुआ लागू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क सोशल मीडिया साइट ट्विटर खरीदने के बाद से इस पर लगातार बदलाव करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अब ट्विटर ने ‘नोट्स ऑन मीडिया’ फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की सहायता से ट्वीट यूजर फेक फोटो और वीडियो क्लिप को आसानी से पहचान सकेंगे। यानि कि अब फेक फोटो, वीडियो वायरल होने पर लगाम लग सकेगी। खास बात यह है कि यह फीचर अब भारत में भी उपलब्ध है।

क्या है नोट्स ऑन मीडिया?

‘नोट्स ऑन मीडिया’ की लॉन्चिंग को लेकर ट्विटर के कम्युनिटी नोट्स ने ट्वीट कर कहा है, “AI जनरेटेड फोटोज से लेकर एडिट किए गए वीडियो तक, फेक मीडिया का सामने आना आम बात है। इसलिए हम नोट्स ऑन मीडिया सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं। इससे ट्विटर यूजर्स के हाथों में एक अलग ही ताकत आ जाएगी। एक फोटो से जुड़ा नोट्स ओटोमेटिक ही अभी और बाद में अपडेट किए गए फोटो दिखाएगा।”

From AI-generated images to manipulated videos, it’s common to come across misleading media. Today we’re piloting a feature that puts a superpower into contributors’ hands: Notes on Media

Notes attached to an image will automatically appear on recent & future matching images. pic.twitter.com/89mxYU2Kir

— Community Notes (@CommunityNotes) May 30, 2023

एक अन्य ट्वीट में ट्विटर की ओर से कहा गया है, “यदि आप 10 या अधिक ट्वीट करने वाले यूजर हैं तो आपको कुछ ट्वीट्स पर ‘अबाउट फोटो’ का एक नया ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन का यूज तब किया जा सकता है जब यूजर को लगता है कि शायद फ़ोटो फेक है। भले ही वह फोटो किसी अन्य के ट्वीट में भी हो।”

कैसे काम करेगा ‘नोट्स ऑन मीडिया’ फीचर

ट्विटर ने कहा है कि यूजर्स जब फोटो शेयर करते हुए उस फोटो के बारे में लिख देंगे या नोट लगा देंगे तब अन्य यूजर्स को उस फ़ोटो पर एक नोट दिखाई देने लगेगा। यह नोट ‘अबाउट द इमेज’ ऑप्शन में दिखेगा। इस पर जाने के बाद यूजर्स को यह जानने में आसानी होगी कि फोटो ओरिजनल है या फेक। हालाँकि ट्विटर ने अभी यह साफ किया है कि फिलहाल यह फीचर सिर्फ एक फोटो के लिए ही उपलब्ध है। टेस्टिंग पूरी हो जाने के बाद इसे कई फोटोज, जीआईएफ और वीडियो के लिए भी शुरू किया जाएगा।

ट्विटर का यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग मोड में है। साथ ही यह सभी दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों में ही शुरू किया गया है। लेकिन टेस्टिंग सफल होने के बाद जब यह दुनिया भर में शुरू हो जाएगा। तब सिर्फ एक ‘नोट्स’ से किसी भी फोटो, वीडियो,  GIF या अन्य मीडिया की जानकारी सामने आ जाएगी। सीधे शब्दों में कहें तो फेक फोटो और वीडियो वायरल नहीं हो पाएँगे।

ट्विटर में लगातार हो रहे बदलाव

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब ट्विटर में कुछ बदलाव हो रहा हो। बल्कि एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं। यहाँ तक कि अप्रैल में ट्विटर का लोगो भी बदल गया था। तब ट्विटर के लोगो में दिखने वाली चिड़िया की जगह एक कुत्ता नजर आ रहा था। यह कुत्ता Doge कॉइन का भी लोगो है। हालाँकि कुछ दिन बाद ट्विटर के लोगो में नीली चिड़िया नजर आने लगी थी।

ट्विटर वेरिफिकेशन भी किया है लॉन्च

एलन मस्क ने ट्विटर पर जो सबसे बड़ा बदलाव किया है वह है ट्विटर वेरिफिकेशन। ट्विटर ने वेरिफिकेशन बैज के रूप में दिए जाने वाले नीली बैज में बदलाव कर इसे सरकारी कार्यालयों व संस्थानों के लिए ब्राउन, तथा प्राइवेट और वेरिफाइड कंपनियों को गोल्डन व अन्य व्यक्तियों व संस्थाओं को नीले बैज में बदल दिया। यही नहीं, ट्विटर इसके लिए अब मासिक शुल्क भी ले रहा है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .