Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत के करीबी की पत्नी की कंपनी पर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, EOW करेगी जांच

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/11/22
in उत्तराखंड, देहरादून
पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत के करीबी की पत्नी की कंपनी पर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, EOW करेगी जांच

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक करीबी की पत्नी की कंपनी पर लगे करीब 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा करेगी। विपक्षी दलों का आरोप है कि देहरादून स्थित सोशल म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नाम की कंपनी रावत के तत्कालीन सलाहकार के एस पंवार की पत्नी की है। इस कंपनी ने 2017 से लेकर 2020 तक कथित तौर पर फर्जी तरीके से हजारों लोगों के नाम खाते खोले और उनमें पैसा जमा कर काले धन को सफेद किया।

आरोप है कि 2017 में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पंवार ने अपनी कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था और पत्नी को उसका निदेशक बना दिया था। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) वी मुरूगेशन ने मंगलवार को इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) को सौंप दी गयी है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी ।

उनके अनुसार जांच के आदेश हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की शिकायत पर दिए गए हैं। दो साल पहले भी यह मामला विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा था जब कांग्रेस ने ‘केवल तीन साल में कंपनी द्वारा 200 करोड़ रुपये के धन के लेनदेन’ पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की थी ।

विधानसभा के 2020 के शीतकालीन सत्र में तत्कालीन कांग्रेस विधायक काजी निजामुददीन के साथ यह मुददा उठाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जांच के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए और इसका उददेश्य केवल राजनीतिक दवाब डालना नहीं होना चाहिए ।

उन्होंने कहा,‘जांच से जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए। हम सरकार की कार्रवाई पर गहरी नजर रख रहे हैं, अगर उसमें कहीं कोई कोताही हुई तो हम विपक्ष की भूमिका दमदार तरीके से निभाएंगे।’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .