रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों को भी अमेरिकी स्टाइल में बाहर करो!

नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध प्रवासियों को लेकर जिस कड़ी नीति का पालन किया जा रहा है। उसका असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। अवैध रूप से भारत में आए बंग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लेकर लोगों के बीच में अब गुस्सा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को शिवसेना उद्धव गुट ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि जैसे अमेरिका अपने देश में घुसे अवैध प्रवासियों को बाहर निकाल रहा है, ठीक वैसे भी हमारी सरकार को भी अवैध प्रवासियों को यहां से निकाल देना चाहिए।

शिवसेना यूबीटी की जम्मू इकाई ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन भी किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक ऐसी प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की, जिससे भारत में घुसे अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाला जा सके। कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग जम्मू-कश्मीर में बढ़ती रोहिंग्या जनसंख्या को लेकर थी। उन्होंने कहा कि देश में काफी संख्या में अवैध नागरिक बढ़ते जा रहे हैं। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

शेख हसीना को भी निर्वासित करो

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी नेताओं ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी देश से निष्कासित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में शेख हसीना को बाहर करो, सीमा हैदर को वापस भेजो, बंग्लादेशियों को निर्वासित करो, रोहिंग्याओं को बाहर निकालों’ जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की।

पार्टी के नेता मनीष साहनी ने कहा कि भारत सरकार को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से सीख लेनी चाहिए। एक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ हिन्दुस्तान में आ गई और अब उसको पाँचवाँ बच्चा होने वाला है। यह कहां की नागरिकता है। शेख हसीना यहां आ गईं, जबकि वहां बांग्लादेश हिन्दुओं का कत्लेआम हो रहा है। ऐसे लोगों को तुरंत ही देश से बाहर कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *