Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कांग्रेस नेताओं ने गिनाई भाजपा सरकार की तीन वर्षों की नाकामियां

Frontier Desk by Frontier Desk
22/03/25
in देहरादून
कांग्रेस नेताओं ने गिनाई भाजपा सरकार की तीन वर्षों की नाकामियां

पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धामी सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर हमला किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहां की 8 साल की नकारा सरकार नौकरी नारी पर करें प्रहार पूरे उत्तराखंड में मची है हाहाकार।

भाजपा  संगठन के लोगों ने महिलाओ पर प्रहार करने का काम किया है। चाहे वह आशाकर्मियों या आगनवाड़ीकर्मियों या अन्य विभागीयकर्मियों केरुप मे हो उन्हे खून के आंशू रुलाने का काम किया है। हमारी बहने ल्रगातार सउको पर उतरकर सरकार को जगाने का काम कर रही है मगर यह सरकार उनका दमन करने पर तुली हुई है।

भाजपा सरकार में प्रदेश भर में है खनन माफियाओं का कब्ज़ा : @KaranMahara_INC pic.twitter.com/IL2oeb6deo

— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) March 22, 2025

एक ओर सरकार महिला दिवस व अपनी सरकार के तीन वर्ष  के जश्न मना रही है वहीं रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा की रुद्रपुर ग्राम पंचायत गांव वालों की गौचर भूमि पर पिटकुल के उपसंस्थान को बनाने की जिद पर अडी हुई है। और वंहा इसके विरोघ में धरने पर बैठी हुई महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन अत्साचार करता है।

उन पर लाठिया बरसाई जाती है व छिनाझपटी की जाती है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उन पर बरबर्ता के साथ साथ मुकद्मों की धमकी भी दे रहा है। जो सरासर सरकारी तनाशाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं  उपनल कर्मियों को कोर्ट के आदेश आने के बाद भी सरकार इस मामले पर कोई निर्णय नही ले पाई है।

उन्होने कहा कि  धामी सरकार के घोटालों की लम्बी लिस्ट है चाहे वह नोेेब में पेपर लीक का मामला हो या पटवारी पेपर लीक प्रकरण हो आने वाले समय में बीजेपी के नेताओं के  और घोटाले सामने आएंगे। कोविड के समय में ब्लड जांच के नाम पर जो भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों द्वारा किया गया उसको भाजपा सरकार ने मिट्टी में दफना दिया है।

करन माहरा ने कहा कि भू कानून और मूल निवास का विषय एक दुसरे से जुडा  हैं सरकार ने ऐसा भूकानून   बनाया है जो मूल निवास को चुनौती देता है। निकाय चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ी पाई गई है हम जल्दी ही इस गड़बड़ी को प्रमाण सहित जनता के सामने लेकर आएंगे हमारी 6 माह की आन्दोलन और जनजागरण की व्यापक रुपरेखा तैयार हुई है जिसके लिए विस्तार से बताने के लिए दुसरी पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। इस रणनीति को जल्द सामने लाएंगे जिसके तहत कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जनमुद्दो के लिए व्यापक आन्दोलन करेगी।

हरीश रावत कृपूर्व मुख्यंमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य के 3 महत्वपूर्ण वर्षाे में भाजपा शासन के दौरान राज्य के हर वर्ग चाहे वह युवा हो, किसान हो या मातृशक्ति व्यापारी या वृद्धजन हो सभी को भाजपा सरकार ने दोखा देने का काम किया है। कुल मिलाकर  भाजपा सरकार का पूर्व व वर्तमान मिलाकर  यह 8 वर्ष का कार्यकाल गंभीर निराशाजनक है सरकार ने लगातार जन आकांक्षा और जन भावना के साथ  खिलवाड़ किया है।

राज्य के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग युवा आज हाथों में डिग्रीया लेकर भी बेरोजगार है। सरकार युवओं को रोजगार देने के मोर्च पर पूर्णरुप से विफल साबित हूई है। महिला सुरक्षा भगवान भरोसे है। किसानों को उनके हाल पर छोड दिया गया है। उद्धोग के नाम पर बडे-बडे आयोजन जरुर हूए मगर धरातल पर कुछ नही उतरा,हालत यह है कि राज्य में श्क्षिा और स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जर्जर हालात में है।

आज पहाडों से पलायन भी एक बडी समस्यां बनी हुई है जिस के कारण आज तमाम गांव मानव रहित होतें जा रहे है। आज विकस मे जबरदस्त असंतुलन दिखाई दे रहा है। बजट प्रवाधान और बजट खर्च में भारी अन्तर देखने को मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जिस विकास की बात करती है वह धरातल कभी नही उतरता है। विकास के नाम पर भाजपा के भ्रष्टाचार ने जल, जंगल और जमीन तक को बेचने का काम किया है।

सरकार भू कानून की बात करती है मगर भूकानून के नाम पर जनभावना की अंदेखी की गई है। सरकार ने घुमाफिरा कर भूमाफिया को संरक्षण देने का काम किया है। उधम सिंह नगर,  हरिद्वार और देहरादून में नदियों को बाहरी ठेकेदारों के हाथों में  सौंप दिया है बाहर के लोग आकर यहां पर अराजकता का माहौल बना रहे हैं शराब माफिया का कब्जा आज पूरे उत्तराखंड में हो गया है।

विभागीय बजट को खर्च करने तक की जिम्मेदारी सरकार पूरी नहीं कर  पा रही है। विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यशपाल आर्य ने कहा कि किसानों  की आय को दोगुना करने का वादा भाजपा सरकार ने किया था परंतु  वह वादा केवल वादा ही रह गयाए सरकार एक तरफ आधा अधूरा भूकानून तो लेकर आई जिसमें दो जिलों में अलग कानून और बाकी 11 जिलों में अलग कानून काम करेगा जो समझा से परे है।

वहीं दूसरी तरफ मूल निवास के मामले में सरकार चुप्पी सादे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी कल सेवा दिवस मनाने जा रही है पर यह पैसा जनता का है जिसमें वह अपना सेवा दिवस मना रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि  उत्तराखंड के लोगों को सरकार पर विश्वास था कि वह जनता के हित में काम करेगी  प्रदेश का विकास करेगी परंतु सरकार ने जनभावना के विपरीत आचरण किए है।

आज प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है पेपर लीक मामले आए दिन सामने आते हैं परंतु सरकार इस पर कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं कर सकी है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टोलरेंस की बात करती  है लेकिन वह अपने संगठन के मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले को नहीं देखती हैं उस मामले को दबाने का प्रयास करती हैं।

सत्ता में बैठे लोग प्रदेश में खुली लूट करने का काम कर रहे हैं। आज प्रदेश में महिला अपराधों के मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोग ही सबसे अधिक  संख्या में शामिल है। कुल मिलाकर भाजपा का शासनकाल हतास और निराश करने वाला है। हमारी जनता से अपील है कि भाजपा के कुशासन को उखाड फेंकने के लिए तैयार रहे। पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह विष्ट ,प्रतिमा सिंहभी मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .