Friday, March 13, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

नकल का काला कारोबारी ‘मास्टरमाइंड’ कांग्रेस नेता के करीबी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/12/22
in अपराध संसार, राष्ट्रीय
नकल का काला कारोबारी ‘मास्टरमाइंड’ कांग्रेस नेता के करीबी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जयपुर l राजस्थान में आरपीएससी पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका खुद को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धीरज गुर्जर का सहयोगी बताता रहा है. उसने सोशल मीडिया पर धीरज गुर्जर व अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें भी शेयर की है. धीरज गुर्जर को कांग्रेस की राजनीति में राष्ट्रीय सचिव और प्रियंका गांधी का दाहिना हाथ माना जाता है. सत्ता के इसी ठसक में उसने जयपुर में एक छोटे से कोचिंग सेंटर से अपना काला कारोबार पूरे प्रदेश में फैला रखा था. राजस्थान में सांचौर के एक छोटे से गांव अचलपुर का रहने वाले सुरेश ढाका का पूरा परिवार राजनीति में है. वर्तमान उसके पिता मांगी लाल गांव के सरपंच है. इसकी ठसक का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि यह अपने कोचिंग सेंटर में बैठकर राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों का ट्वीटर हैंडल भी ऑपरेट करता था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसने सत्ता में अपनी हनक दिखाकर परीक्षा के तीन दिन पहले ही पेपर ऑउट कर लिया था. इसके बाद पेपर साल्व कराया और फिर साल्व पेपर इसने अपने बहनोई को वॉट्सऐप पर भेज दिया था. पुलिस ने बताया कि कई मंत्रियों के घर में इसकी उठ बैठ थी. इसलिए पुलिस भी इसके ऊपर भरसक हाथ डालने से बचती थी. हालांकि इसी तरह की जालसाजी के मामले में यह दो बार जेल जा चुका है. पुलिस ने बताया कि इसका कोचिंग सेंटर जयपुर में गुर्जर की थड़ी पर उमंग क्लासेज के नाम से है. हालांकि इस कोचिंग में नाम मात्र ही पढ़ाई होती है. यहां मूल काम मंत्रियों के ट्वीटर हैंडल ऑपरेट करने, पेपर ऑउट कराकर उसे साल्व कराने और परीक्षा पास कराने की ठेकेदारी का होता था.

मनी लान्डरिंग और पेपर लीक में गया था जेल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक साल 2017 में सुरेश ढाका को ईडी ने मनी लांडरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसके बाद उसे यरवदा जेल भेज दिया गया था. यहां से जमानत पर बाहर आने के बाद दूसरी बार उसकी गिरफ्तारी पेपर लीक केस में हुई थी. हालांकि यहां से सत्ता की हनक के चलते वह 24 घंटे के अंदर ही जेल से बाहर भी आ गया था.

एक दूसरे के जीजा है विश्नोई और ढाका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस वारदात के मास्टरमाइंड सुरेश विश्नोई और सुरेश ढाका एक दूसरे के जीजा है. दोनों ने एक दूसरे की बहन से शादी की है. सुरेश ढाका एक सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर था और उसके फेसबुक और ट्वीटर पर लाखों की संख्या में फॉलोवर हैं. उसका ट्वीटर हैंडल ब्लू टिक वेरिफाइड है. अपनी प्रोफाइल्स में भी उसने खुद को मोटीवेटर है. कांग्रेस के कई नेता और मंत्री उसके एकाउंट का ना केवल फॉलो करते हैं, बल्कि उसके कई ट्वीट पर रिप्लाई भी किया है. वहीं उसका जीजा सुरेश विश्नोई एक सरकारी शिक्षक है. लेकिन वह स्कूल में कम शिक्षा विभाग के दफ्तर में ज्यादा नजर आता है.

15 दिन पहले तैयार हुआ था गिरोह
सेकेंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा में पर्चा लीक कराने वाला यह गिरोह 15 दिन पहले ही गठित हुआ था. सुरेश ढाका के सहयोग से सुरेश विश्नोई ने पूरा गिरोह खड़ा किया. इस गिरोह के लोग दिनो रात अभ्यथियों की तलाश में जुट गए. उन्हें पास होने की 100 फीसदी गारंटी दी गई. बताया कि वह पहले भी कई परीक्षाओं में सफल रहे हैं. सभी अभ्यथियों से इनकी 5 से 15 लाख रुपये में डील हुई थी. इसमें आधी रकम आरोपियों एडवांस में लिया था. फिर परीक्षा के ठीक एक दिन पहले यानी 23 दिसंबर को सभी अभ्यर्थियों को उदयपुर बुलाकर रात में पेपर सॉल्व कराया गया था. फिर बस में बैठाकर इन सभी लोगों को जालौर भेज दिया गया.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .