Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

फरार फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर करनाल से गिरफ्तार

Frontier Desk by Frontier Desk
08/09/24
in अपराध संसार, देहरादून
फरार फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर करनाल से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून| ओडिशा के एक यूनिवर्सिटी से फर्जी एमबीबीएस डिग्री प्राप्त कर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के उप जिला चिकित्सालय रुडकी में धोखाधड़ी से चिकित्सा अधिकारी बनकर नियुक्ति पाने वाले फरार ईनामी फर्जी डॉक्टर को रायपुर पुलिस द्वारा कल हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी एमबीबीएस चिकित्सक वर्ष 2021 में अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था व उसके खिलाफ पांच हज़ार का ईनाम भी घोषित था। वर्ष 2021 में वादी डॉ0 डी0डी0 चौधरी, रजिस्ट्रार, उत्तराखण्ड मेडिकल कॉउन्सिल, आफिस डायरेक्टर जनरल मेडिकल हैल्थ उत्तराखण्ड द्वारा थाना रायपुर में अनिल कुमार(40) पुत्र प्रेम लाल नौटियाल, निवासी- 16 लोअर नकरौंदा, निकट जीरो प्वाइंट, कोतवाली डोईवाला के विरुद्ध उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा, भुवनेश्वर से फर्जी एमबीबीएस की डिग्री बनाकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के उप जिला चिकित्सालय रुडकी में धोखाधड़ी से चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति पाने के खिलाफ धारा -420/467/468/471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज करवाया था।

पुलिस टीम द्वारा मामले में जांच के उपरांत अभियुक्त अनिल कुमार द्वारा रजिस्ट्रार उत्तराखण्ड मेडिकल कांउसिल व उत्तराखण्ड आयुर्विज्ञान परिषद में एमबीबीएस डिग्री पंजीकरण के लिए प्रस्तुत किये गए एमबीबीएस डिग्री के समस्त प्रमाण पत्र फर्जी पाये गये। पुलिस की जांच में अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेजों व फर्जी एमबीबीएस डिग्री के आधार पर चिकित्सक के रूप में धोखाधड़ी से नौकरी पाने के आरोपो की पुष्टि हुई।

वहीं मामले में अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त अनिल लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा दैनिक समाचार पत्रों में अभियुक्त के खिलाफ प्रचारित किया किन्तु अभियुक्त लगातार फरार रहा। इस दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारण्ट प्राप्त कर 10 मई 2022 को अभियुक्त अनिल कुमार के घर की चल सम्पत्ति की कुर्की की गयी थी व अभियुक्त के खिलाफ फरार होने के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था।

अभियुक्त के लगातार फरार होने के चलते पुलिस कप्तान देहरादून द्वारा अभियुक्त के ऊपर 5 हज़ार का ईनाम घोषित किया गया था व अभियुक्त की गिरफ्तारी को थाना रायपुर अंतर्गत में एक पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय करते हुए व मैन्युअल पुलिसिंग के चलते कल शनिवार को फरार अभियुक्त अनिल कुमार को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .