हिंदुओं के त्योहार पर फराह खान ने दिया बेतुका बयान, दर्ज हुई FIR

नई दिल्ली। कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान इन दिनों टीवी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ’ होस्ट कर रही हैं। उनका होली के त्योहार पर एक बयान सामने आया, जो बवाल काटे हुए है। इस पर काफी आपत्ति उठ रही है। इतना ही नहीं फराह पर FIR भी दर्ज हो गई है। क्या है पूरा मामला और क्यों FIR दर्ज हुई इस रिपोर्ट में डिटेल में बताते हैं।

फराह ने ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ’ शो के 20 फरवरी के एपिसोड में होली के त्योहार पर कमेंट किया। इसमें उन्होंने कुछ जाती सूचक शब्द भी इस्तेमाल किया है। फराह ने अपने बयान पर कहा कि होली का त्योहार सारे छपरियों का पसंदीदा होता है। इसी बयान पर शिकायत दर्ज हुई है।

रिपोर्ट की माने तो फराह के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से पहचाने जाने वाले विकास पाठक ने FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने मुंबई के खार थाने में FIR लिखावाई है। विकास के वकील ने अपना बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा, मेरे क्लाइंट का मानना है कि फराह खान का होली पर बयान हिंदू धर्म के लिए आपत्तिजनक और बेतुका है। आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किसी भी पवित्र त्योहार के बारे में उपयोग करना बहुत गलत है। इस बयान पर तनाव पैदा हो सकता है। फराह के बयान ने धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचाई है। इससे हिंदू समुदाय भी परेशान हुआ है। मेरे क्लाइंट को भारतीय न्याय संहिता के तहत न्याय की उम्मीद है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फराह के बयान पर निंदा की जा रही हैं। बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी फराह के बयान की आलोचना की है। हालांकि विवाद के बाद भी अभी तक फराह खान ने माफी नहीं मांगी है। साथ ही उनका कोई और बयान भी सामने नहीं आया है। क्या सेलिब्रिटीज को ऐसे बयान देने चाहिए? आपकी क्या राय है। कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *