Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

उत्तराखण्ड के किसानों को 157.86 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित

Frontier Desk by Frontier Desk
26/09/25
in देहरादून
उत्तराखण्ड के किसानों को 157.86 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी
  • कृषि मंत्री ने उत्तराखंड के किसानों के लिए केंद्र से अतिरिक्त 100 करोड़ की मांग
  • जोशी ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली से उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब राज्यों के किसान परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी की। इस योजना के अंतर्गत देश के 27 लाख से अधिक किसानों को 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।

उत्तराखंड के किसानों को भी इस योजना का लाभ मिला है। प्रदेश के 7,89,297 पात्र किसानों को 157.86 करोड़ रुपये की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई। अब तक पीएम-किसान योजना की पूर्व की 20 किश्तों में राज्य के किसानों को कुल 3,295.74 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

आज मा. केंद्रीय कृषि मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आपदाग्रस्त उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹540 करोड़ से अधिक की राशि योजना की 21वीं किस्त के रूप में जारी की।
इस अवसर पर… pic.twitter.com/aNRR2DWEwl

— Ganesh Joshi (@ganeshjoshibjp) September 26, 2025

राज्य के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय से आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उत्तराखंड में आई दैवीय आपदाओं के कारण कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में हुए व्यापक नुकसान की भरपाई के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की मांग भी की। जिस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार शीघ्र प्रस्ताव भेजे, भारत सरकार उसकी प्राथमिकता के आधार पर संस्तुति करेगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए।

यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं और पीएम-किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, डायरेक्टर दीप्ति सिंह, निदेशक कृषि परमाराम, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .