Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

नमक के इस्तेमाल से खेत हो जाएंगे बंजर, जानिए कैसे पहुंच रहा नुकसान!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/08/24
in राष्ट्रीय, समाचार
नमक के इस्तेमाल से खेत हो जाएंगे बंजर, जानिए कैसे पहुंच रहा नुकसान!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: बुंदेलखंड में किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच खेतों में नमक के प्रयोग को लेकर गंभीर चिंता दिख रही है। जहां कुछ ठेकेदार खेतों को ठेके पर लेकर अधिक उपज के लिए नमक का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं असली किसान इसे ‘धरती की कोख मारने’ जैसा अपराध मानते हैं। वहीं मिट्टी परीक्षण विभाग का कहना है कि यही हाल रहा तो धीरे-धीरे खेत बंजर हो जाएंगे।

कई किसान और कृषि विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि नमक का खेतों में प्रयोग, खासकर धान की फसल के लिए, मिट्टी की उर्वरा शक्ति को नष्ट कर सकता है। बांदा के कृषि वैज्ञानिक राधेश्याम का कहना है कि नमक का अधिक उपयोग मिट्टी के लवणीकरण को बढ़ा देता है, जिससे फसल की पैदावार तो बढ़ सकती है। हालांकि कुछ वर्षों बाद वही खेत बंजर हो जाते हैं। इसके कारण मिट्टी में मौजूद पोषण तत्व, जैसे नाइट्रोजन और फास्फोरस, तेजी से खत्म हो जाते हैं, जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है।

किसानों का विरोध

बांदा के मोहन पुरवा के किसान चरन यादव कहते हैं कि कोई भी असली किसान अपनी फसल में नमक का प्रयोग नहीं करेगा। यह वही लोग कर रहे हैं, जो ठेके पर जमीन लेते हैं और जल्दी लाभ कमाने के लिए खेतों को बर्बाद कर देते हैं। खेतों में नमक डालना धरती की कोख को उजाड़ने के समान है। इसी तरह, अतर्रा के किसान सगीर भी इसे ‘महापाप’ कहते हैं। उनका कहना है कि खेतों में नमक का प्रयोग उस नवजात को नष्ट करने जैसा है, जो अभी गर्भ में पल रहा हो।

कृषि विशेषज्ञों की राय

जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम का कहना है कि किसानों को केवल नमक ही नहीं, बल्कि रासायनिक खादों के प्रयोग से भी बचना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे बेहतर उपाय गाय के गोबर से बनी देशी खाद का उपयोग है, जिससे खेत की उर्वरा शक्ति हमेशा बनी रहती है और उत्पादन भी निरंतर बढ़ता है।

नमक का प्रयोग और उसके परिणाम

कृषि वैज्ञानिक प्रमोद बताते हैं कि धान की फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए किसान जानकारी के अभाव में नमक का छिड़काव कर रहे हैं। हालांकि, यह रोगों से बचाव तो करता है, लेकिन लंबे समय में यह खेत को बंजर बना देता है। मिट्टी परीक्षण विभाग का भी कहना है कि खेतों में मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले पोषण तत्व नाइट्रोजन और फास्फोरस बहुत नीचे चले गए हैं, यही हाल रहा तो धीरे-धीरे खेत बंजर हो जाएंगे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .