Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी एचएएल से 55 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/03/25
in राष्ट्रीय, समाचार
लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी एचएएल से 55 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। साइबर ठगों ने लड़ाकू विमान बनाने वाली हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 55 लाख रुपये ठग लिए। दरअसल एचएएल ने अमेरिका की एक कंपनी से लड़ाकू विमान के पार्ट्स खरीदने का सौदा किया था। ऑर्डर के संबंध में साइबर ठगों ने कंपनी से मिलती-जुलती ई-मेल आईडी से डिटेल भेजकर अपने अकाउंट में पेमेंट करा लिया। पेमेंट के बाद भी ऑर्डर नहीं मिलने पर ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद एचएएल के अपर महाप्रबंधक ने ठगों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट कराई है।

साइबर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कानपुर की एचएएल रक्षा मंत्रालय की कंपनी है। यहां पर लड़ाकू विमान बनाए जाते हैं। उनका मेंटीनेंस और ओवरहॉलिंग की जाती है। इस वजह से कंपनी विदेश से भी पार्ट्स खरीदती है। एचएएल ने विमान से संबंधित पार्ट्स खरीदने के लिए अमेरिका की कंपनी (एमएस पी.एस. इंजीनियरिंग इनकॉरपोरेटेड, यूएसए) से बातचीत चल रही थी।

एचएएल ने अमेरिकी कंपनी से तीन पार्ट्स के लिए बीते 3 मई 2024 को कोटेशन मांगा। इस कंपनी ने उसी दिन कोटेशन भेज दिया था। एचएएल ने अपना ऑर्डर संबंधित कंपनी को ई-मेल (gledbetter@ps-engineering.com) के जरिए नोट करा दिया था। शातिर ठगों को एचएएल की इस खरीददारी की जानकारी हो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए शातिर ठगों ने कंपनी से मिलती जुलती ई-मेल आईडी (jlane@ps-enginering.com) बनाई और इसी ई-मेल से एचएएल के अफसरों से बात करना शुरू कर दिया।

एचएएल से ऑर्डर के नाम पर अपनी फर्जी ई-मेल जिसमें सिर्फ एक ई शब्द कम था। उसके जरिए साइबर ठगों ने अपने खाते की डिटेल भेजकर एचएएल से यूएसडी 63405 यानी भारतीय करेंसी में करीब 55 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पेमेंट कराने के बाद भी ऑर्डर नहीं आया तब कंपनी ने जांच-पड़ताल शुरू की। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जिस ई-मेल पर बात कर रहे थे वो अमेरिकी कंपनी की थी ही नहीं, बल्कि ठगों ने मिलती-जुलती ई-मेल आइडी बनाई और एचएएल से 55 लाख की ठगी की। साइबर थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि एचएएल के अपर महाप्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसका खुलासा करने को आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट की भी मदद ली जाएगी। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

एचएएल की ई-मेल हैक होने की आशंका

ठगी के बाद एचएएल के अफसरों को आशंका है कि उनकी ई-मेल भी साइबर ठगों ने हैक कर रखा है। इसी वजह से ठगों को उनके मेल पर होने वाली एक्टिविटी का पता चल गया। इसी जानकारी का फायदा उठाकर मिलती-जुलती ई-मेल के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .