Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

देर रात कबाड़ की दुकान में लगी आग, 6 गाड़ियों ने पाया काबू

Frontier Desk by Frontier Desk
02/07/25
in देहरादून
देर रात कबाड़ की दुकान में लगी आग, 6 गाड़ियों ने पाया काबू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। देर रात थाना बसंत विहार क्षेत्र के गोविंदगढ़ में स्थित एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा.तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया था।

फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं है। फायर ब्रिगेड द्वारा आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कांवली रोड बल्लीवाला फ्लाईओवर से पहले श्रीरामपुर गोविंदगढ़ में स्थित नौशाद की कबाड़ की दुकान है। मंगलवार देर रात कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दीण् सूचना मिलते ही थाना बसंत विहार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा पंपिंग और फोम की सहायता से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी की मदद से कूड़े को हटाया गया और फिर से फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों से लगातार पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया। थाना बसंत विहार प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि दुकान को कबाड़ी का काम करने वाले नौशाद निवासी सहारनपुर द्वारा किराये पर लिया गया था। आग के कारण दुकान के अंदर रखा सामान जल गया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .