दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, जलकर खाक हुई ये बोगियां

मुरैना l मध्य प्रदेश के मुरैना में सवारी ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. आग की वजह से ट्रेन को हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया था. अब ट्रेन को ग्वालियर के लिए रवाना कर दिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यह ट्रेन धौलपुर-मुरैना के बीच उधमपुर से दुर्ग छत्तीसगढ़ के लिए जा रही थी.

आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा लिया. आग लगी दो बोगियों को हटाकर ट्रेन को ग्वालियर को रवाना कर दिया गया है. आगे A-1, A-2 कोच में लगी थी.

ट्रेन में आग लगने की सूचना रेल मंडल के वरिष्ठ कार्यालय तक पहुंच गई. हालांकि अभी तक आग लगने के कारण के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं वरिष्ठ रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि आग ट्रेन की एसी बोगी में लगी थी और ये ट्रेन धमपुर से आ रही थी. आग लगने से ट्रेन में अफरातफरी मच गई. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि कुछ जलने की बदबू आ रही थी. लेकिन कुछ देर बाद देखा कि बोगी में धुआं भर गया है.

बोगियों को आग लिपटा देख लोगों में दहशत फैल गई. ट्रेन में सफर कर रहे लोग जोर जोर से चिल्लाने लगे. कुछ लोगो के सामान भी जल गया है. लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं. आग इतनी भयानक था कि AC बोगी A-1 और A-2 पूरी तरह जलकर खाक हो गई.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *