Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : मदन कौशिक के पड़ोस में फायरिंग, दो बीजेपी नेता आपस में भिड़े

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
06/08/22
in उत्तराखंड, समाचार
उत्तराखंड : मदन कौशिक के पड़ोस में फायरिंग, दो बीजेपी नेता आपस में भिड़े
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार : भाजपा विधायक मदन कौशिक के समर्थक युवाओं का एक वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हरिद्वार विधायक के करीबी बताए जा रहे युवक इस कदर बेखौफ नजर आ रहे हैं कि उन्हें अब चलती सड़क पर भी किसी को बिठाकर पीटने से कोई गुरेज नहीं है. शनिवार दोपहर इन्हीं युवकों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की भी कार्यक्रम के दौरान सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी कि उस पर आरोप था कि उसने ही इनकी मार पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने खन्ना नगर की गली नंबर 3 के पास फायरिंग भी की.

भाजपा विधायक मदन कौशिक भले अब वर्तमान में सिर्फ एक साधारण विधायक रह गए हों लेकिन उनके समर्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की हनक अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है. उनके समर्थकों पर पहले भी कई आरोप लगते रहे हैं. ताजा मामला विधायक जी के घर की गली के बाहर का है. जहां खन्ना नगर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता लाठी-डंडों से लैस होकर एक युवक को जमीन पर बिठाकर ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दीपक शर्मा नामक यह युवक खन्ना नगर की गली नंबर 5 का ही रहने वाला है. इसकी पिटाई इस बात पर की गई कि इसने एक भाजपा नेता के भाई की अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को पिटाई की थी.

सुरकंडा देवी में देवघर जैसा हादसा होने से बचा, रोपवे ट्रॉलियों में लटके रहे टिहरी MLA सहित 70 लोगजिसका पता लगने के बाद भाजपा नेता अपने साथियों के साथ खन्ना नगर के बाहर ही जा पहुंचे. जिसके बाद इसकी जमकर धुनाई कर दी. इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद ये लोग और ज्यादा आग बबूला हो गये. तब उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.

शनिवार को क्षेत्र में चल रहे एक भाजपा के कार्यक्रम के दौरान इन लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की भी पिटाई की. बताया जा रहा है कि इन लोगों को शक था कि इसी ने मार पिटाई का वीडियो वायरल किया था. वहीं, मामले में कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल किसी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है. अगर तहरीर आती है तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

वहीं, एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव ने कहा कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है, कुछ सीसीटीवी चेक किए गए जिसमें कुछ युवक भागते हुए नजर आ रहे हैं. प्रथम दृष्टया यह दो अलग-अलग मामले लग रहे हैं. मामलों की जांच की जा रही है जैसे ही कोई तहरीर आती है, तो इसमें कार्रवाई की जाएगी. आसपास में की गई पूछताछ से पता लग रहा है कि यहां पर दो से तीन राउंड फायरिंग हुई है. साथ ही डंडे वगैरह लेकर कुछ लोग सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .