कोहरे की मार बढ़ाएगी सर्दी का सितम, यहां तूफान का भी अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भयंकर शीत लहर के साथ ही अब कोहरे की मार भी पड़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की वजह से कोहरा नहीं रहेगा लेकिन ठंड में इजाफा होगा। हालांकि उत्तर भारत में बारिश की संभावना नहीं है।

दिल्ली में प्रदूषण हुआ जानलेवा, मसूरी जैसी ठंड

राजधानी दिल्ली में एक तरफ कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर जानलेवा हो गया है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन तापमान 4.5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं अनुमान है कि आगे के दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह की विजिबिलटी 800 मीटर दर्ज की गई। वहीं दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर में पहुंच गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि हवा की गति धीमी पड़ने की वजह से प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। दिल्ली में पूसा का तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश-बिहार में कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी दिल्ली में भी न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा अयोध्या में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। देर रात से घना कोहरा छा सकता है। यूपी के मऊ, बलिया. देवरिया, बस्ती, गरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ठंड दस्तक दे चुकी है। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कहा है भोपाल समते मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अगले 20 से 22 दिन शीतलहर चल सकती है। इसके अलावा लोगों को कोहरे की मार भी झेलनी पडे़गी। उमरिया, राजगढ़ और शाजापुर में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तट पर तूफान की आशंका जताई है। ऐसे में मछुआरों को समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है। तमिलनाडु के तट पर 35 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है। पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश औऱ केरल में भी बारिश की संभावना है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेस में सात सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *