X पर प्राइवेट लाइक पता करने के लिए अपनाएं ये तरीका, नहीं आएगी कोई परेशानी

नई दिल्ली। एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म एक्स में आए दिन बदलाव होते रहते हैं। अब एक नया फीचर यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ है। जिसमें यूजर्स किसी भी पोस्ट पर प्राइवेट लाइक कर पाएंगे और किसी दूसरे व्यक्ति को उसके बारे में पता भी नहीं चलेगा।

जैसे इंस्टाग्राम पर अगर आप किसी पोस्ट को लाइक करते हैं तो उसके बारे में हर किसी को जानकारी मिल सकती है। लेकिन एक्स पर ऐसा नहीं होगा। हालांकि कुछ टिप्स हैं जिनकी मदद से ये काम हो सकता है।

एक्स पर ऐसे पता करें लाइक

X पर लाइक अब सभी यूजर्स के लिए प्राइवेट रहेंगे। इस फीचर को 13 जून 2024 को X ने लाइव किया है। पहले यह सुविधा केवल प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी, अब यह डिफॉल्ट रूप से सभी यूजर्स को मिल रही है। X ने यह भी कहा है कि अधिक पोस्ट लाइक करने से उनकी आपके लिए फीड बेहतर होगी। एक्स का नया फीचर कुछ लोगों को पसंद आया है तो कुछ ने इसको नापसंद भी किया है।

कैसे चेक करें प्राइवेट लाइक

अपडेट के बाद बहुत से लोग किसी भी पोस्ट पर लाइक्स के बारे में जानना चाहते हैं। इसके लिए उन यूजर्स को कुछ टिप्स फॉलो करनी होंगी।

  • iPhone: लाइक पता करने का सबसे आसान तरीका नोटिफिकेशन टैब को चेक करना है।
  • लाइक काउंट पर जाएं और इसे खोलने के लिए टैप करें। आप सभी लाइक को देख पाएंगे।
  • रिपोस्ट वाले ऑप्शन पर जाकर ये भी चेक कर पाएंगे कि पोस्ट को किसके-किसके द्वारा रिपोस्ट किया गया है।
  • MacOS पर एक्स ऐप का इस्तेमाल करें
  • अगर आपके पास iPhone या iPad नहीं है, तो X पर छिपे हुए लाइक को चेक करने का एक और तरीका है। ऐसा करने के लिए आपको अपने Macbook पर एक्स ऐप इंस्टॉल करना होगा।
  • अपने ट्वीट पर जाएं और लाइक की संख्या पर क्लिक करें।
  • अगली स्क्रीन में आप पोस्ट के सभी लाइक को लिस्ट फॉर्मेट में देख पाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *