स्टार प्रचारकों की सूची में गायब है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र नाम, इन नेताओं को मिली जगह

देहरादून l बीजेपी ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. हैरत की बात यह है कि इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नहीं है. स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, दुष्यंत कुमार गौतम, रेखा अरुण वर्मा, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत 30 पार्टी नेताओं को जगह दी गई है.

सल्ट सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से खाली हुई थी. अब इस सीट पर बीजेपी ने उनके बड़े भाई महेश जीना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. सल्ट में महेश जीना को टिकट देकर बीजेपी सहानुभुति कार्ड का तीसरी बार दांव खेलेगी. इससे पहले बीजेपी विधायक मगन लाल शाह के निधन पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी शाह और मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को चुनाव लड़वा चुकी है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं होंगे बीजेपी के स्टार कैंपेनर

कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से हटाए गए त्रिवेंद्र सिंह रावत सल्ट उपचुनाव में बीजेपी के स्टार कैंपेनर्स नहीं होंगे. पूर्व सीएम का नाम गायब 30 नेताओं की सूची में शामिल नहीं है. इलेक्शन कमिशन और मीडिया को जारी लिस्ट में त्रिवेंद्र सिंह का नाम नहीं है. इसमें सीएम तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय मंत्री निशंक आदि शामिल हैं. लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी में हलचल मच गई है.


साभार : न्यूज18इंडिया.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *