खेत में मिला मामूली सिक्का, उसे बेचा तो मिले इतने करोड़!

नई दिल्‍ली l ब्र‍िटेन के एक खेत में मेटल डिटेक्टरिस्ट ट्रॉवेल की मदद से धातुओं की खोज कर रहा था तभी उसके ट्रॉवेल ने उसे कुछ इशारा किया. उस शख्‍स ने यंत्र को फेंककर जमीन को 4 इंच खोदा तो उसे वहां सोने का एक सिक्‍का मिला.

हेनरी III की आकृति वाला सोने का सिक्का मिला
BBC की खबर के अनुसार, माइकल लेह-मैलोरी को इंग्‍लैंड के राजा हेनरी III की आकृति वाला सोने का सिक्का मिला था. इस सिक्‍के के बारे में माना जाता है कि इसे 1257 में डेवोन में हेमिओक के पास बनाया गया था. हेनरी III का इंग्‍लैंड में शासनकाल 1 अक्टूबर 1207 से 16 नवंबर 1272 तक रहा. इस सिक्‍के की खोज के बाद माइकल लेह-मैलोरी ने कहा, “मुझे पता था कि यह सोनेे का सिक्‍का मध्ययुगीन था लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह हेनरी III से था. इस तरह ये सिक्‍का अपने आप में बेशकीमती था.”

सिक्‍के के बदले मिले साढ़े 5 करोड़ रुपये
इस सिक्‍के की जब नीलामी की गई तो माइकल की आंखें फटी रह गईं. नीलामी में उन्‍हें इस सिक्‍के के बदले साढ़े 5 करोड़ रुपये मिले. उन्‍हें अपने जीवन का सबसे बड़ा खजाना एक सिक्‍के के रूप में मिला. इस रविवार को स्पिंक एंड संस नीलामीकर्ताओं ने इसे साढ़े 5 करोड़ रुपये में खरीदा.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *