Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home कुमायूं

रोडवेज बस खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो दर्जन घायल

Frontier Desk by Frontier Desk
25/12/24
in कुमायूं
रोडवेज बस खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो दर्जन घायल

घायलों को खाई से निकालते हुए।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल के भीमताल में हुआ हादसा

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नैनीताल जिले के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं। एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हादसा भीमताल में हुआ है। राहत टीम मौके पर भेजी गई है। दुर्गम रास्ता होने के कारण टीम को पहुंचने में समय लगा।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल को खाई से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बस में 28 लोग सवार थे। नैनीताल जिले में भीमताल और हल्द्वानी के बीच एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और बेकाबू बस पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरी।

भीमताल में हुई सड़क दुर्घटना के मुश्किल समय में पुलिस और SDRF की मदद के लिए स्थानीय नागरिकों का साथ आना यह दर्शाता है कि हमारे प्रदेश के लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। आप सभी स्थानीय लोगों का हृदय से धन्यवाद !

आप सभी की सहायता से समय पर कई लोगों का रेस्क्यू… pic.twitter.com/FSG8aGyVIY

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 25, 2024

बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और अंजाली नामक स्थान के पास गिर गई। बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 25 सवारियां घायल हो गई। सूचना के बाद प्रशासन के अलावा एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे हैं।

घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी, तभी बीच रास्ते में भीमताल के पास ये हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों के मरने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष बताए जा रहे है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल बस हादसे को लेकर एक्स पर जानकारी शेयर की है। सीएम धामी ने लिखा है कि भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

बता दें कि, आज ये दूसरा बड़ा हादसा है। सुबह ही बागेश्वर से देहरादून जा रही एक बस ऋषिकेश-देहरादून रोड पर सात मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 45 स्कूली छात्राएं थीं। सभी छात्राएं खेल महाकुंभ में भाग लेने दून जा रही थीं। ये इवेंट देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हो रहा है। एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण ड्राइवर का बस से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

बता दें कि इसी साल 2024 में चार नवंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भी बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हुई थी। पौड़ी गढ़वाल जिले से रामनगर आ रही प्राइवेट बस अल्मोड़ा जिले से मार्चुला में खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 36 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं दो लोगों की बाद में उपचार के दौरान मौत हुई थी। इस घटना के बाद सरकार ने पुलिस और परिवहन विभाग के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। अल्मोड़ा बस हादसे का कारण ओवरलोडिंग और ड्राइवर की लापरवाही बताया जा रहा है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .