Friday, May 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

आधार, क्रेडिट कार्ड से LPG तक… कल से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
31/08/24
in राष्ट्रीय, समाचार
आधार, क्रेडिट कार्ड से LPG तक… कल से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्‍ली: हर महीने की तरह ही सितंबर माह में भी कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिससे आपकी जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है. इसमें आधार कार्ड (Aadhaar Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), एलपीजी सिलेंडर और FDs के नियम शामिल हैं. यह बदलाव आपके मंथली खर्च को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का भी तोहफा दे स‍कती है. आइए जानते हैं अगले महीने से क्‍या-क्‍या बदलने वाला है?

1- LPG सिलेंडर के दाम में होगा बदलाव

हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव देखा जाता है. कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में बदलाव होता है. कई बार तेल कंपनियां दाम में इजाफा करती हैं तो कई बार कटौती करती हैं. ऐसे में इस बार भी एलपीजी के दाम में बदलाव हो सकता है. पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये बढ़े थे, जबकि जुलाई में इसके दाम में 30 रुपये की कमी आई थी.

2- फर्जी कॉल से जुड़ा नियम

कल से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग सकता है, क्‍योंकि ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल और फर्जी मैसेज पर लगाम कसें. इसके लिए ट्राई ने एक सख्‍त गाइडलाइन जारी की है. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल से कहा है कि 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी यानी डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें.

3- ATF और CNG-PNG के रेट

LPG Cylinder के साथ ही हर महीने ऑयल मार्केट कंपनियों की तरफ से हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम में भी बदलाव किया जाता है.

4- क्रेडिट कार्ड के नियम में होगा बदलाव

HDFC Bank ने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट की लिमिट तय कर दिया है, यह नियम 1 सितंबर यानी कल से लागू होगा. इसके तहत कस्‍टमर्स इन ट्रांजेक्शन्स पर हर महीने सिर्फ 2,000 पॉइंट्स तक ही पा सकते हैं. थर्ड पॉर्टी ऐप से एजुकेशनल पेमेंट करने पर HDFC बैंक कोई रिवॉर्ड नहीं देगा.

सितंबर 2024 से IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड पर देय न्‍यूनतम राशि को कम कर देगा. पेमेंट की तारीख भी 18 से घटाकर 15 दिन कर दिया जाएगा. इसके अलावा, 1 सितंबर 2024 से UPI और बाकी प्लेटफार्म पर पेमेंट के लिए RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के समान ही रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे.

5- महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

सितंबर में केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है. उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा करेगी. अभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) 50 फीसदी दिया जा रहा है, जबकि 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 53 प्रतिशत हो जाएगा.

6- फ्री आधार अपडेट

फ्री में आधार कार्ड अपडेट (Free Aadhaar Update) करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की गई है. इसके बाद आप आधार से जुड़ी कुछ चीजों को फ्री में अपडेट नहीं करा पाएंगे. 14 सितंबर के बाद आधार अपडेट करने के लिए शुल्‍क देना होगा. हालांकि पहले फ्री में आधार अपडेट कराने की लास्‍ट डेट 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया था.

7- स्‍पेशल FD में निवेश से जुड़े नियम

IDBI Bank ने स्‍पेशल एफडी 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन के टेन्‍योर की डेडलाइन 30 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है. इंडियन बैंक ने भी 300 दिन की स्पेशल एफडी की डेडलाइन बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है. वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक की स्‍पेशल एफडी की डेडलाइन 30 सितंबर है. SBI अमृत कलश स्‍पेशल एफडी स्‍कीम की डेडलाइन भी 30 सितंबर ही रखी गई है. यानी सितंबर के बाद इन एफडी स्‍कीम में निवेश नहीं होगा.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .