जनता देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें : गणेश जोशी

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत घोंडा विधानसभा के ब्रह्मपुरी मंडल द्वारा उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में दिल्ली स्थित करतार नगर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर उपस्थित लोगों से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। देश को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मोदी सरकार को फिर सत्ता में लाने का जनता जनार्दन से अनुरोध किया। गणेश जोशी ने सभी मतदाताओं से मतदान का अधिकार उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करने की अपील की।

उन्होंने दिल्ली वासियों से आगामी 25 मई को अधिक संख्या में मतदान करने और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।

इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, विधानसभा प्रवासी मनोज गर्ग, प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र भदोरिया, शक्ति केंद्र प्रमुख ब्रजमोहन, मनीष गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, रामलाल, दिनेश जोशी, मनीष उपाध्याय, बीबी बंसल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *