Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

बंगाल की ऐंकर से पटना के होटल में गैंगरेप, दोनों आरोपी फरार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
20/09/21
in अपराध संसार, समाचार
बंगाल की ऐंकर से पटना के होटल में गैंगरेप, दोनों आरोपी फरार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पटना l बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर गैंगरेप की वारदात से शर्मसार है। ये वारदात राजधानी के एक बड़े होटल में अंजाम दी गई, जहां एक इवेंट ऐंकर के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला 2 जुलाई की देर रात का जब एक बड़े होटल के कमरा नंबर 512 में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन जब पीड़ित ने हावड़ा लौटकर FIR दर्ज कराई तो मामले का खुलासा हुआ।

मुजफ्फरपुर के हैं आरोपी
गैंगरेप का आराेप मुजफ्फरपुर के रहने वाले हर्ष रंजन और उसके साथी विक्रांत केजरीवाल पर है। इन दोनों पर ये आरोप भी है कि इन्‍होंंने दुष्कर्म के अगले दिन 3 जुलाई काे हाेटल से पटना जंक्शन छाेड़ने के दाैरान पीड़िता को फ्रेजर राेड के आसपास कार में जबरन गर्भ निराेधक गाेलियां तक खिलाईं।

पीड़िता ने कोलकाता में दर्ज कराया केस
3 जुलाई काे पटना जंक्शन से शादीशुदा पीड़ित ऐंकर हावड़ा पहुंची। इसके बाद उसने अपने पति को सारी बातें बताईं। फिर उसने पति के साथ 4 जुलाई काे जाधवपुर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। मामला बड़ा था इसलिए बंगाल पुलिस ने फौरन केस में जीरो एफआईआर दर्ज किया और इसे पटना के गांधी मैदान थाना काे भेजा। इसके बाद गांधी मैदान थाने में एफआईआर कांड संख्या 338/21 दर्ज किया गया और कार्रवाई शुरू कर दी गई।

फोन पर दर्ज किया गया पीड़िता का बयान
सामूहिक दुष्कर्म की रपट दर्ज होते ही गांधी मैदान थाने की एएसआई ने पीड़िता ऐंकर से फोन पर बात की और उसका बयान दर्ज कर लिया। वहीं 17 जुलाई काे बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता 29 जुलाई काे काेलकाता से पटना पहुंची जहां उसका बयान काेर्ट में भी दर्ज किया गया। गांधी मैदान थानेदार के मुताबिक दोनों आराेपियों काे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मुजफ्फरपुर भी गई लेकिन वो फरार हो चुके हैं। वारदात के बाद से ही दोनों ने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .