Wednesday, March 18, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

जर्मनी एक्सपर्ट खोलेंगे पंत की कार में लगी थी आग का राज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/01/23
in उत्तराखंड, समाचार
जर्मनी एक्सपर्ट खोलेंगे पंत की कार में लगी थी आग का राज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार। हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की लग्जरी मर्सिडीज कार में आग लगने की वजह की जांच के लिए जर्मनी से कंपनी के एक्सपर्ट 19 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेंगे। मर्सिडीज कंपनी के एक्सपर्ट की जांच रिपोर्ट में ही कार में आग लगने की वजह साफ हो सकती है, जिसका इंतजार हरिद्वार पुलिस को भी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस दिशा में पहल करते हुए मर्सिडीज को मेल कर संपर्क साधा था, जिसके बाद ही जर्मनी में कंपनी मुख्यालय ने इस पर हामी भरते हुए हरी झंडी दी। 30 दिसंबर की देर रात दिल्ली से रुड़की में अपने घर लौट रहे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार मंगलौर में हाईवे पर मोहम्मदपुर पावर हाऊस तिराहा के पास अनियंत्रित हो गई थी।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई थी। डिवाइडर से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से चिंगारियां उठी थीं। सड़क दुर्घटना के दौरान गुजर रहे राहगीरों ने जैसे ही क्रिकेटर ऋषभ पंत को कार से बाहर खींचा था, तभी चंद मिनट में कार ने आग पकड़ ली थी। चंद मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई थी।

भारतीय क्रिकेटर के सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। बेहद महंगी मर्सिडीज कंपनी की कार में आग लगना भी अहम सवाल बनकर उभरा था। स्थानीय एक्सपर्ट जब आग लगने की तह तक नहीं पहुंच पाए, तब हरिद्वार पुलिस ने निर्माता कंपनी मर्सिडीज के जर्मनी मुख्यालय पर मेल किया।

हरिद्वार पुलिस की मेल पर जवाब देते हुए कंपनी ने जांच के लिए भारत आने की बात पर हामी भर दी। अब आग लगने के अलावा कई अन्य पहलुओं की जांच के लिए जर्मनी से एक्सपर्ट का एक दल यहां पहुंच रहा है, 19 को एक्सपर्ट का दल रुड़की पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ जली हुई कार का भी अवलोकन करेगा।

पंत ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का आभार जताया
क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से प्रसंशकों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही है। 24 हजार लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .