Saturday, July 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

पूरी तरह ‘आजाद’ हो चुके हैं गुलाम

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
11/04/23
in राष्ट्रीय, समाचार
पूरी तरह ‘आजाद’ हो चुके हैं गुलाम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके बेबाक बयान ही ले डूबेंगे. 2019 लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) से पहले केरल में एक चुनावी रैली में ‘मोदी सरनेम’ (Modi Surname Case) पर की गई ऐसी ही बयानबाजी ने आज उन्हें सलाखों के पास तक ला दिया है. यही नहीं, इसी फेर में उनकी सांसदी भी जाती रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने कतई कोई सबक नहीं सीखा. अब कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) पर ट्विटर के जरिये टिप्पणी करना उन्हें भारी पड़ सकता है. अडानी (Adani) संग नाम जोड़ने पर गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर बेहद तीखा आरोप लगाया है. कांग्रेस के ‘गुलाम’ से ‘आजाद’ हो चुके इस वरिष्ठ नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के ‘अवांछित कारोबारियों’ के साथ संबंध हैं. जाहिर है गुलाम नबी आजाद के इस तीखे आरोप के बाद अडानी मसले पर कांग्रेस नीति विपक्ष का हमला झेल रही भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने राहुल गांधी को घेर लिया है. बीजेपी ने राहुल गांधी से उन कारोबारियों के नाम बताने को कहा है, जिनसे वह मेल-मुलाकात करते आए हैं.

अवांछित कारोबारियों से मिलने विदेश जाते हैं राहुल

कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने एक निजी चैनल से कहा, ‘उनके (राहुल गांधी ) सहित पूरे परिवार के कारोबारियों से संबंध हैं. मैं ऐसे 10 उदाहरण दे सकता हूं कि वे अवांछित कारोबारियों से मिलने के लिए देश के बाहर भी कहां जाएंगे.’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक के संबंध खत्म कर लिए थे. इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी बनाई थी. इस कड़ी में बीते दिनों अपनी आत्मकथा के विमोचन पर गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ने के पाछे राहुल गांधी को एक बड़ी वजह बताया था. आजाद ने कहा था कि भारत में कोई कांग्रेस पार्टी नहीं बची है और कुछ ही लोग बचे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल समेत मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व का कोई प्रभाव नहीं है. गौरतलब है कि राहुल ने शनिवार को ही कांग्रेस के उन पदाधिकारियों की आलोचना की थी जो पार्टी छोड़ गए या बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे. राहुल गांधी ने अपनी ट्वीट में ऐसे सभी नेताओं के अडानी से संबंध बताए थे. गुलाम नबी आजाद की प्रतिक्रिया इसी के जवाब में आई है.

भारत जोड़ो यात्रा से नहीं बढ़ा राहुल गांधी का कद या प्रभाव

गुलाम नबी आजाद ने कहा,’ बहुत सारे लोग कहते हैं कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद राहुल का प्रभाव बढ़ गया है. हालांकि मुझे लगता है कि उनका कोई प्रभाव नहीं है. जब राहुल सूरत कोर्ट गए तो गुजरात का एक भी युवा या किसान उनके साथ नहीं आया.’ आजाद ने बेलौस अंदाज में कहा कि कांग्रेस की युवा पीढ़ी के नेता कांग्रेस आलाकमान से 10 गुना अधिक निराश हैं और इसीलिए कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने भी हाल ही में कांग्रेस छोड़ दी. उन्होंने कहा, ‘अनिल का जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. 50 वर्ष से कम आयु के अधिकांश युवा नेताओं ने राहुल के नेतृत्व और दिशा की कमी के कारण कांग्रेस छोड़ दी है.’

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .