Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home हरिद्वार

इलाज के दौरान लड़की की मौत, हॉस्पिटल सील

Frontier Desk by Frontier Desk
24/08/25
in हरिद्वार
इलाज के दौरान लड़की की मौत, हॉस्पिटल सील
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

परिजनों ने किया हंगामा

हरिद्वार। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में 19 साल की लड़की की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप जड़े हैं। लड़की की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।

एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही पांच मरीजों को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। आगे की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम बना दी है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत पर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन देने के बाद बच्ची की तबीयत खराब होने लगी और लड़की ने दम तोड़ दिया। लड़की की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गए, परिजन अस्पताल के बाहर ही डटे रहे। परिजनों ने निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और गुस्साए लोगों ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे, किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। वहीं घटना के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुरुआती जांच में खामियां मिलने के बाद अस्पताल को सील किया है। वहीं सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

परिजनों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की शिकायत सीएमओ से भी की है। जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही वहां इलाज करा रहे पांच मरीजों को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। आगे की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम बना दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .