Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

ऋषिकेश : मुनि की रेती स्थित गंगा रिसोर्ट में जीएमवीएन ने मनाया धूम धाम से 45वां स्थापना दिवस, मरणोपरांत दो कर्मचारियों के स्वजनों को दिया गया चेयरमैन अवार्ड

इस तरह के आयोजन से कर्मचारी काफी खुश हुए, डॉ आशीष चौहान से काफी उम्मीद

Manoj Rautela by Manoj Rautela
31/03/21
in अंतरराष्ट्रीय, उत्तराखंड, कला संस्कृति, गढ़वाल, घर संसार, देहरादून, नई मंजिले, मास्टरस्ट्रोक, मुख्य खबर, राष्ट्रीय, व्यापार, समाचार, हरिद्वार
ऋषिकेश : मुनि की रेती स्थित गंगा रिसोर्ट में जीएमवीएन ने मनाया धूम धाम से 45वां स्थापना दिवस, मरणोपरांत दो कर्मचारियों के स्वजनों को दिया गया चेयरमैन अवार्ड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
ऋषिकेश :बुधवार को मुनि की रेती स्थित गंगा रिसोर्ट में गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीँ इस दौरान  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल मंडल विकास निगम को दो करोड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय उत्तराखंड की रीड है, प्रदेश के संसाधनों का सही उपयोग कर इस व्यवसाय को और ऊंचाई पर ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस तरह का कार्यक्रम पहली बार किया गया है वहीँ जिस तरह से कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया उसकी सभी लोगों ने तारीफ की है.जो कर्मचारी साल भर विषम परिस्थितियों में काम करते हुए मेहमानों की आवाभगत में लगे रहते हैं उनके खुद के लिए इस तरह का कार्यक्रम का होना उनके लिए एक भावुक पल था.

कार्यक्रम का उद्घाटन #जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक डॉक्टर आशीष चौहान, राज्यमंत्री व् उपाध्यक्ष जीएमवीएन कृष्ण कुमार सिघल व महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में प्रकृति ने अपार खूबसूरती दी है, जो पूरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करती है। उन्होंने इन साधनों का सही उपयोग कर राज्य में पर्यटन, तीर्थाटन तथा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल विकास निगम को वित्तीय घाटे से उबारने के लिए दो करोड़ से ज्यादा  का पैकेज देने की घोषणा की। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम का इतिहास बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए निगम ने अपनी अलग पहचान बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि निगम परिवार के सहयोग से भविष्य में भी गढ़वाल मंडल विकास निगम राज्य के पर्यटन उद्योग को आगे बढ़ाने का काम करेगा। दरसल देखा जाए तो डॉक्टर आशीष चौहान की योजना के तहत यह सब हो पाया है. लोगों का कहना है #GMVN को उनसे काफी उम्मीदें हैं. उनको समय मिला और सरकार का साथ मिला तो आने वाले दिनों  में निगम को काफी बदलाव भी मिल सकते हैं. जिससे निगम को फ़ायदा होगा. आने वाले दिनों में और अच्छे योजनाएं सामने आ सकती हैं. वे प्रदेश में एक समर्पित और बहुत मेहनती नौकरशाह के रूप में जाने जाते हैं. इससे पहले वह उत्तरकाशी  डीएम के तौर पर देश दुनिया जानती है उन्होंने कैसा काम किया है किस तरीके से किया है. लॉक डाउन के दौरान जिले को कैसे संभाला उन्होंने राज्य के लोग भली-भांति जानते हैं.

वहीँ  निगम के उपाध्यक्ष दायित्वधारी कृष्ण कुमार सिघल ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम आज देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी एक बड़ा ब्रांड बनकर उभरा है। वहीं महाप्रबंधक वित्त जितेंद्र कुमार ने गढ़वाल मंडल विकास निगम की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने चार धाम यात्रा तथा पर्यटन से लेकर विभिन्न उद्योगों में निगम की भूमिका पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस मौके पर निगम में बेहतरीन कार्य करने वाले 44 कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सबसे अलग बात यह रही जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उसमे निचले स्तर से लेकर अधिकारियों तक सभी को नोटिस किया गया. उसी अनुसार उनको सम्मानित किया गया. बर्तन साफ़ करने की जिम्मेदारी जिसको दी गयी है उससे लेकर प्रबंधक तक को सम्मानित किया गया. कर्मचारियों के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ नजर आ रही थी कार्यक्रम के दौरान. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक पीएस बिष्ट, उप महाप्रबंधक एनके नौटियाल, आरसी डोटियाल प्रबंधक बृजेश पाठक,पुष्पा बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।इस दौरान कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये, लोक कलाकारों ने लोक नृत्य और गायन से लोगों का मन्त्रमुघ कर दिया. वहीँ कार्यक्रम का शानदार संचालन विश्वनाथ बेंजवाल ने किया।

वर्चुवल माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जुड़े और उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम को दो करोड़ की वित्तीय सहायता देने की तुरंत घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय उत्तराखंड की रीड है प्रदेश के संसाधनों का सही उपयोग कर इस व्यवसाय को और ऊंचाई पर ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में प्रकृति ने अपार खूबसूरती दी है, जो पूरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करती है। उन्होंने इन साधनों का सही उपयोग कर राज्य में पर्यटन, तीर्थाटन तथा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।  वहीं महाप्रबंधक वित्त जितेंद्र कुमार ने गढ़वाल मंडल विकास निगम की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने चार धाम यात्रा तथा पर्यटन से लेकर विभिन्न उद्योगों में निगम की भूमिका पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर निगम में बेहतरीन कार्य करने वाले 44 कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ बेंजवाल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक पीएस बिष्ट, उप-महाप्रबंधक एनके नौटियाल, आरसी डोटियाल प्रबंधक बृजेश पाठक,पुष्पा बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 44 कर्मचारियों को दिया पुरस्कार ये हैं उनके नाम-
गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 44 अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें दो कर्मचारियों (कमल सिंह नेगी व अनिल रावत) को मरणोपरांत उनके स्वजनों को यह पुरस्कार दिया गया। कमल सिंह नेगी का पुरस्कार RM चमोली पीएस बिष्ट ने ग्रहण किया. वहीँ स्वर्गीय अनिल रावत का पुरस्कार सुशील डिमरी ने ग्रहण लिया. डिमरी वर्तमान में हड़सिल प्रभारी हैं. पुरस्कार पाने वालों में अमरनाथ (सहायक लेखाकार), रमेश चंद्र सिंह बिष्ट (सहायक प्रबंधक), सूर्यप्रकाश विश्वास (सहायक प्रबंधक), नयन सिंह चौहान(परिचारक), लक्ष्मण सिंह, प्रदीप रावत, दिनेश गुसाई, सुशील डिमरी, विनोद कुमार राणा, कैलाश रावत, अरविद मैठानी, दिनेश सकलानी, राजकुमार, पदम सिंह, विजय रतूड़ी, विनोद कंडारी, नीरज उनियाल, जोगा सिंह, ललित मोहन साह, चंद्रप्रकाश, नथे  सिंह राणा, राहुल बहुगुणा, दिगंबर सिंह, अनीता नेगी, दीपक सिंह कंडारी, जगदीश राम टम्टा, मनोज मंद्रवाल, रमेश कुमार, जितेंद्र गिरी, आकाश मल्ल, रमेश शाह, बुद्धि सिंह चौहान, अनिल कुमार डोरा, रविद्र कंडारी, संदीप, गौरव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, सुबोध बहुगुणा, अर्जुन सिंह मटेरा, सुरेंद्र, प्रदीप शाह, रविद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, सूर्य प्रकाश कोठारी, आशुतोष नेगी, आदि शामिल रहे।

एक सप्ताह तक जीएमवीएन में बुकिंग करने पर दस प्रतिशत की छूट मिलेगी –
गढ़वाल मंडल विकास निगम ने 45वें स्थापना दिवस पर आगामी सप्ताह जीएमवीएन वीक के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। एक सप्ताह तक प्रदेश में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रत्येक अतिथि गृह व रेस्टोरेंट में पर्यटकों को दस प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जीएमवीएन ने मसूरी ट्रिप के लिए भी ऑनलाइन बुकिग व्यवस्था का उद्घाटन भी किया। दायित्वधारी व जीएवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल ने बटन दबाकर ऑनलाइन व्यवस्था का उद्घाटन किया।

स्थापना दिवस पर हुए इस कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही, इसके कर्मचारियों को एक स्फूर्ति मिली है. एक नयी ऊर्जा मिली और उम्मीद जगी है. इसमें सबसे अहम बात जो देखने को मिली है वह है कर्मचारी किन विषम हालातों में काम करते हैं. कोई माइनस 20 डिग्री तापमान में काम कर रहा है तो कोई लाइन में ट्रॉली के तारों पर काम करता है. जीवन जोखिम में रहता है कर्मचारियों का ऐसी दुर्गम हालातों में. उनको पहचाना गया जिसके लिए अधिकारी, मंत्री, पदाधिकारी सभी लोग तारीफ के काबिल हैं.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .