सरकार गिराने मिला मंत्री पद और करोड़ों का ऑफर : कांग्रेस विधायक

रांची। झारखंड में सियासी बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश के बाद कांग्रेस विधायक ने बड़ा दावा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।कांग्रेस विधायक का दावा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे कई बार संपर्क किया और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के लिए करोड़ों रुपये और मंत्री पद की पेशकश की।

दरअसल, झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगारी से ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस विधायक बिक्सल का कहना है कि मुझे भी सरकार बदलने को लेकर मंत्री पद का ऑफर मिला था और मोटी रकम भी देने की बात हुई थी। रांची और कोलेबिरा आवास में ये बाते हुई हैं।

कांग्रेस विधायक का दावा है कि कई लोग जनवरी से हमसे संपर्क कर रहे थे, व्यापारियों का नाम ले रहे थे और कह रहे थे कि बीजेपी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। मुझे मंत्री पद और मौजूदा राज्य सरकारको गिराने में मदद के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की गई थी। मैंने उन्हें खारिज कर दिया और वरिष्ठ नेताओं और सीएम सोरेन को जानकारी दी थी।वही सीएलपीके नेता आलमगीर आलम और कांग्रेस झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को भी सूचित किया था।

चौंकाने वाली बात तो ये है कि कांग्रेस विधायक ने यह दावा ऐसे समय पर किया है जब झारखंड पुलिस ने हेमंत सरकार गिराने की कथित साजिश के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से मोटी रकम भी बरामद की है। विधायक के इस खुलासे के बाद झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *