60 नहीं… 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे सरकारी कर्मचारी?, जानिए सच्चाई

नई दिल्ली। केंद्र सरकार से जुड़े सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 2 साल तक आगे बढ़ा दिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैली हर जानकारी सच्ची हो, ऐसा जरूरी नहीं है. आज के समय में सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी जानकारी प्रसारित होती है, जिसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है. आइए जानते हैं कि ऐसे में इस दावे में कितनी सच्चाई है?

क्या है पूरा मामला?

PIB फैक्ट चेक ने एक पोस्ट में बताया कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में 2 साल की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है. ऐसा होने पर सरकारी कर्मचारियों को 2 साल एक्स्ट्रा काम करने का मौका मिलेगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खबरों में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में 2 साल की वृद्धि करने का निर्णय लिया है.

पोस्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार ने ‘रिटायरमेंट आयु बढ़ोतरी योजना’ के तहत 1 अप्रैल 2025 से केंद्र सरकार के कर्मचारी 60 नहीं 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे. इससे अनुभवी कर्मचारियों की सेवाओं का फायदा सरकार को भी मिलेगा.

कितना सच्चा है दावा?

PIB फैक्ट चेक ने अपने पोस्ट में बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *