Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

सरकार ने दिया कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा

Frontier Desk by Frontier Desk
15/10/25
in देहरादून
सरकार ने दिया कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • महंगाई भत्ता और बोनस बढ़ाया
  • उत्तराखंड में कर्मचारियों की दीपावली मनेगी धूम से

देहरादून। धामी सरकार ने राज्य कर्मियों को दीपावली पर बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य कर्मियों को न केवल महंगाई भत्ता देने का फैसला किया है, बल्कि दीपावली पर बोनस देने से जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया गया है। दीपावली से पहले कर्मचारियों के बीच बोनस और महंगाई भत्ता मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही थी। इसके लिए राज्य कर्मी भी सरकार से दीपावली पर तोहफे की उम्मीद कर रहे थे। ऐसे में अब सरकार ने कर्मचारियों को बोनस के साथ ही महंगाई भत्ता देने का फैसला ले लिया है, जिसके बाद शासन ने इससे जुड़ा आदेश भी जारी किया है।

राज्य सरकार ने अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारी, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षक, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मी और स्थानीय निकायों, जिला पंचायत के कर्मचारी के साथ ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी साल 2024-25 के लिए तदर्थ बोनस दिए जाने का फैसला किया है।

राज्य कर्मचारियों को अधिकतम 7 हजार रूपये की सीमा तक बोनस दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। इसमें राज्य के समूह ‘बी’ के अराजपत्रित कर्मचारी और राज्य के सहायता प्राप्त शिक्षक एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकाय और जिला पंचायत के समूह ‘सी, डी’ के कर्मचारी जो उत्पादकता से संबंध किसी बोनस स्कीम के अंतर्गत नहीं आते हैं, उन्हें बोनस दिए जाने का निर्णय हुआ है।

इनमें उन्हें कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा, जो 31 मार्च 2025 को सेवा में रहे थे और जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक न्यूनतम 6 महीने की सेवा दी है। बोनस के अलावा महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने का भी सरकार ने फैसला किया है। उससे जुड़ा आदेश भी शासन ने जारी कर दिया है। इसके तहत 1 जनवरी 2025 को 55 फीसदी की दर से प्रतिमाह महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था, जिसे 3 फीसदी बढ़ाकर दिए जाने का फैसला हुआ है।

अब तक 55 फीसदी महंगाई भत्ता कर्मचारियों को दिया गया था और अब इसमें तीन फीसदी की वृद्धि के साथ ही 58 फीसदी प्रति माह का महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए अनुमन्य किया गया है। खास बात ये है कि नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्य के साथ ही सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों पर यह लागू नहीं होगा।

जब तक की इसके संबंध में विभागों की ओर से अलग से आदेश जारी नहीं किया जाता। महंगाई भत्ते के मामले में 1 जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक के एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। 1 नवंबर 2025 से महंगाई भत्ते का भुगतान नियमित रूप से वेतन के साथ किया जाएगा। इस तरह राज्य में कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते का लाभ मिलने जा रहा है, जिसमें 4 महीने का एरियर कर्मचारी को मिलेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .