बोकारो में 108 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ का भूमि पूजन हुआ संपन्न

बोकारो। बोकारो के सेक्टर 4 सूर्य मंदिर प्रांगण में जनकल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से आयोजित 108 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ का 19 जनवरी को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा राम मंदिर सेक्टर 1 से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल सूर्य मंदिर परिसर तक पहुंची। शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। भक्तगण भगवती महालक्ष्मी और भगवान गणेश की झांकी के साथ पारंपरिक भजन–कीर्तन करते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना रहे थे। यात्रा के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

108 Kundiya Mahalaxmi Yagna

सूर्य मंदिर परिसर में शोभा यात्रा के समापन के बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। डॉ अनिल कुमार पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने मां भगवती का आवाहन करते हुए समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

108 Kundiya Mahalaxmi Yagna

आयोजन के संबंध में आयोजक समिति के प्रमुख पंडित नितिन त्रिपाठी ने बताया कि 18 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ में विद्वान संतों और धार्मिक गुरुओं द्वारा प्रवचन और अनुष्ठान किया जाएगा। यह यज्ञ न केवल आध्यात्मिक उन्नति का साधन बनेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा भी देगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर मां महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें।

108 Kundiya Mahalaxmi Yagna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *