Monday, May 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

राज्यपाल ने गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में टेका मत्था

Frontier Desk by Frontier Desk
09/10/24
in देहरादून
राज्यपाल ने गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में टेका मत्था

हेमकुंड साहिब में राज्यपाल।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राज्यपाल ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना
हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने से एक दिन पूर्व हेमकुंड साहिब पहुंचे राज्यपाल
राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेमकुंड में हुए अवस्थापना विकास कार्यों को सराहा

देहरादून/चमोली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को चमोली में स्थित पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल के हेमकुंड साहिब पहुंचने पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

इस दौरान राज्यपाल ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत की और हेमकुंड पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि सच्चे बादशाह गुरु नानक देव जी ने हमको सरलता, नम्रता, करुणा, सेवा आदि का जो सबक सिखाया है वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है। उन्होंने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यहां आकर मुझे सभी श्रद्धालुओं का जो स्नेह व आशीर्वाद मिला है उससे मैं अभिभूत हूं।

वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह!

आज श्री हेमकुंट साहिब जी के पवित्र धाम की यात्रा कर शीश नवाया और पूरे राज्य की खुशहाली व समृद्धि के लिए अरदास की। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन धरती का यह स्थान दिव्यता से भरा हुआ है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा तथा… pic.twitter.com/9uQUbb17UK

— LT GEN GURMIT SINGH, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (Retd) (@LtGenGurmit) October 9, 2024

राज्यपाल ने वापसी में घांघरिया गुरुद्वारे में भी मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। हेमकुंड में हुए अवस्थापना विकास कार्यों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हेमकुंड आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु पैदल मार्ग और हेलीपैड बहुत अच्छा बना है। उन्होंने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे निर्माण का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

कहा कि रोपवे बनने से आने वाले दिनों में हेमकुंड की यात्रा बेहद सुखद होगी। इस दौरान हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .