Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : हरक, काऊ और प्रीतम सिंह की हुई मुलाकात, BJP को फिर झटका देने की तैयारी में है कांग्रेस?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/10/21
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : हरक, काऊ और प्रीतम सिंह की हुई मुलाकात, BJP को फिर झटका देने की तैयारी में है कांग्रेस?

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच दल-बदल का खेल थमा नहीं है. इसकी एक झलक आज भी दिखी, जिससे सियासत गर्माने के संकेत हैं. दरअसल, पिछले 9 दिनों में ऐसा तीसरी बार देखने को मिला है, जब उमेश शर्मा काऊ और हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ नजर आए. मंगलवार को हरक सिंह के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ और हरिद्वार से कांग्रेस टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की मुलाकात हुई.

इसी महीने 11 अक्टूबर को बीजेपी नेता यशपाल आर्य की कांग्रेस में घर वापसी के दिन भी प्रीतम सिंह और उमेश शर्मा काऊ दिल्ली में एक साथ दिखे थे. वहीं 16 अक्टूबर को हरक, प्रीतम और काऊ एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे, तब भी चर्चाओं का बाजार गरम रहा. हालांकि, सभी नेताओं ने इसे तब एक संयोग बताया था. हरक सिंह, उमेश शर्मा काऊ को लेकर तब सीधे बीजेपी हेडक्वार्टर चले गए थे.

वहीं, आज मंगलवार को एक बार फिर तीनों नेता देहरादून में हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर एक साथ देखे गए. मंगलवार की मुलाकात में फर्क इतना था कि कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी भी इसमें शामिल थे.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. नेता प्रतिपक्ष और बागियों की इन मुलाकातों से सियासी हलकों में कयासों का बाजार गर्म है. हरक सिंह और उमेश शर्मा काऊ बीजेपी के उन नेताओं में शामिल हैं जो 2016 में कांग्रेस से बागी होकर बीजेपी में आ गए थे. बीजेपी में कैबिनेट मंत्री रह चुके यशपाल आर्य इसी महीने 11 अक्टूबर को बीजेपी और मंत्री पद को अलविदा कह चुके हैं. यशपाल आर्य उत्तराखंड की सियासत में एक बड़ा दलित चेहरा माने जाते हैं. यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी को बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .