Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कांग्रेस नेता हरक सिंह को ईडी मामले में मिली बड़ी राहत

Frontier Desk by Frontier Desk
01/08/25
in देहरादून
कांग्रेस नेता हरक सिंह को ईडी मामले में मिली बड़ी राहत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

ईडी के आरोप पत्र पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे

देहरादून। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हरक सिंह रावत को नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। खास बात ये है कि हरक सिंह रावत लगातार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे थे और इसे कानूनी रूप से भी गलत ठहरा रहे थे।

हालांकि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने सहसपुर जमीन मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया था। लेकिन इसके खिलाफ हरक सिंह ने नैनीताल हाईकोर्ट में एप्लिकेशन लगाकर इसकी वैधानिकता को चुनौती दी थी। गौर हो कि हरक सिंह रावत की इस याचिका पर अब हाई कोर्ट ने निर्णय लेते हुए आरोप पत्र पर फिलहाल स्टे दे दिया है।

हरक सिंह रावत के वकील हिमांशु पाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट में सहसपुर जमीन प्रकरण पर वैधानिक प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी, जिस पर अब नैनीताल हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। उधर इस मामले में हरक सिंह रावत ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है और वह माननीय न्यायालय का सम्मान करते हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि न्यायालय में सत्य की ही जीत होगी।

उन्होंने कहा कि चार्टशीट पर स्टे का हाईकोर्ट का यह फैसला अभी सच्चाई की जीत का पहला कदम है और भविष्य में मामले पर उन्हें पूरी तरह से न्याय मिलने की उम्मीद है। दरअसल, पिछले दिनों लंबी जांच के बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सहसपुर में जमीन खरीद प्रकरण को लेकर धर्म सिंह रावत समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। उसके बाद से ही हरक सिंह रावत सार्वजनिक रूप से इसका विरोध करते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने इस मामले में न्यायालय से न्याय मिलने की बात भी कही थी।

उधर अब नैनीताल हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद उन्होंने आगे भी न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही है।18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ विशेष कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद हरक सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था। हरक सिंह रावत ने इस दौरान ईडी मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी दिन को रात और रात को दिन बताने में लगी हुई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .