Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

एफआईआर दर्ज कराने को थाने पर गरजे हरदा

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
23/12/25
in देहरादून
एफआईआर दर्ज कराने को थाने पर गरजे हरदा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रील पर विवाद…पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर लगाए आरोप

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरुद्ध नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रावत का आरोप है कि भाजपा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा निर्मित ‘डीपफेक’ वीडियो प्रसारित कर रही है, जिसका उद्देश्य उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करना और सांप्रदायिक तनाव पैदा करना है।

थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रसारित किए जा रहे वीडियो में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच विद्वेष फैलाने वाले आपत्तिजनक शब्दों और चित्रों का उपयोग किया गया है। हरीश रावत ने दावा किया कि एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उन्हें गलत तरीके से चित्रित किया गया है ताकि उन्हें ‘राष्ट्रद्रोही’ के रूप में पेश किया जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में 18 दिसंबर 2025 को आया, जिसके बाद उन्होंने 23 दिसंबर को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के साथ संबंधित वीडियो के लिंक, पेनड्राइव में वीडियो की कॉपी और सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

‘डेमोग्राफी’ और ‘जिहाद’ जैसे शब्दों पर तकरार

प्रस्तुत दस्तावेजों में भाजपा उत्तराखंड के आधिकारिक पेज और ‘क्या बल उत्तराखंड’ जैसे अन्य हैंडल्स की पोस्ट का हवाला दिया गया है। इन पोस्ट में कांग्रेस पर ‘वोटबैंक के लालच’ में पहाड़ की ‘डेमोग्राफी’ (जनसांख्यिकी) बदलने और ‘जिहाद’ की पैरवी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक पोस्ट में रावत को ‘पाकिस्तान में जासूस’ के रूप में चित्रित किया गया है, जिसे उन्होंने पूरी तरह फर्जी और अपमानजनक बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। क्षेत्राधिकार अनुज आर्य ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच चल रही है आरोपियों के विरुद्ध जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .