उत्तरांखड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी पहुंचे कार्यक्रम में।इस अवसर पर प्रीतम सिंह का नवीन जोशी और उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों को झूठे वादें कर रही है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा पुराने वादों को भुलाकर नए नए मुद्दे लेकर जनता के सामने आती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमारा गौरव भी मजबूत होगा। कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्थर पर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें और बूथ को मजबूत करने का काम कर रहे है। प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के पास अब तीन माह का समय है। कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वो अपने बूथ को मजबूत करने का काम करें। ऐसा करने से अवश्यक ही राज्य में कांग्रेस की वापसी होगी। कहा कि किसानों से वादा किया भाजपा ने भुला दिया है। वर्ष 2014 में सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जो वादे किए थे। वह आज तक पूरे नहीं हुए है।प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई का हाल किसी से छिपा नहीं है। रसोई गैस का सिलेंडर 1000 रुपये पर पहुंच गया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भू कानून को लेकर आंदोलनकारी सड़कों पर है, और तीर्थ पुरोहित भी संघर्ष करने का काम कर रहे है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार से लोग त्रस्त है।
नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us