Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

पुश्तों के लिए पैसा इकट्ठा करने में लगे हैं स्वास्थ्य मंत्री : गणेश गोदियाल

Frontier Desk by Frontier Desk
21/01/25
in गढ़वाल
पुश्तों के लिए पैसा इकट्ठा करने में लगे हैं स्वास्थ्य मंत्री : गणेश गोदियाल

सभा को संबोधित करते गणेश गोदियाल।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • रुद्रप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में महा परिवर्तन रैली का आयोजन
  • कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को किया संबोधित
  • कहा, भाजपा सरकार में डराने और लालच देने का किया जा रहा काम

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल रेफर सेंटर बना हुआ है। अस्पतालों में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। गरीब व्यक्ति दर-दर की ठोकरे खा रहा है, बावजूद इसके सरकार को कोई होश नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री अपनी पुश्तों के लिए पैंसा इकट्ठा करने में लगे हैं।

सोमवार को नगर पालिका रुद्रप्रयाग से अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी के समर्थन में महा परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया। जहां युवाओं ने रैंतोली पेट्रोल पंप से बाइक रैली निकाली, वहीं बेलणी से कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकालते हुए कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया।

इस दौरान बाजारों में जाम भी लग गया। रैली के न्यू बस अड्डे पर पहुंचने पर जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के बुरे हाल हैं। साधारण बीमारी के इलाज के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ता है, जबकि जिले के कई अस्पताल रेफर सेंटर बने हुए हैं। जिला चिकित्सालय में समस्याआंे का अम्बार लगा है।

गरीब आदमी दर-बदर भटक रहा है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार की रोटियां सेक रही है। स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और पुश्तों के लिए पैंसा इकट्ठा करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डराने और लालच देने का काम किया जा रहा है। जो लोग ईमानदारी से सेवा कर रहे हैं, उन्हें जांच से कोई डर नहीं है और जो लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, वे भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दूध के धुले हैं, जबकि भाजपा में भ्रष्ट लोग शामिल हैं। जो लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करते हुए उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री सरकारी सम्पत्ति को अपने मित्रों को बांटने में लगे हुए हैं। जनसभा में पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते आज हर वर्ग परेशान है।

निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भंडारी ने कहा कि उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। सोशल मीडिया पर विडियो एडिट करके वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने प्लान बनाया है। जो कार्य संभव हैं, उन्हीं कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, जबकि अन्य प्रत्याशी झूठी घोषणाएं और जनता को भ्रामक जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सेवा करने का ही नतीजा है कि उन्हें टिकट मिला है और पालिका क्षेत्र के विकास को लेकर रात-दिन संघर्ष किया है। आगामी 23 जनवरी को पालिका क्षेत्र की जनता उन्हें आशीर्वाद देने जा रही है। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रहे हैं और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कह रहे हैं। ऐसे में लगता है कि भाजपा पहले से ही घबरा चुकी है।

उन्हें हार का डर सता रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट व बंटी जगवाण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र झिंक्वाण, कांग्रेस नेत्री शशि सेमवाल, राय सिंह बिष्ट, बीरेन्द्र बुटोला, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, प्रशांत डोभाल, बंटी जगवाण सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .