Saturday, July 4, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होने जा रही झमाझम बारिश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/06/24
in राष्ट्रीय
अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में होने जा रही झमाझम बारिश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच यह जानकारी दी है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र, तटीय और उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक के इलाकों में अगले पांच दिनों तक भारी बरसात होगी। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में 9 जून से हीटवेव का नया दौर आ रहा है। इसके अलावा, पूर्वी, पूर्वी मध्य, उत्तर प्रदेश, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलेगी। वहीं, मॉनसून पर खुशखबरी आई है कि अब वह कई अन्य राज्यों में बढ़ गया है।

बीते दिन के मौसम की बात करें तो दक्षिणी उत्तर प्रदेश के इलाके में हीटवेव चली। हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, साउथईस्ट राजस्थान, मध्य प्रदेश, साउथवेस्ट बिहार जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के झांसी में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

साउथवेस्ट मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि आज यह साउथ महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, और ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में पहुंच गया। वहीं, आने वाले दो से तीन दिनों में मॉनसून मुंबई समेत महाराष्ट्र के बचे हुए इलाकों, तेलंगाना आदि में दस्तक देने वाला है।

अन्य राज्यों में बारिश की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले सात दिनों तक बारिश होने वाली है। इसके अलावा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले पांच दिनों तक बारिश होने वाली है। वहीं, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भी चार से पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 8 और 9 जून को हल्की से मध्यम बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राजस्थान में आठ और नौ जून को धूलभरी आंधी चलने वाली है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .