Wednesday, June 18, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है हेली सेवा का संचालन : आर्य

Frontier Desk by Frontier Desk
16/06/25
in देहरादून
नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है हेली सेवा का संचालन : आर्य
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। चारधाम यात्रा में नियम कानूनों को ताक पर रखकर हेली सेवाओं का संचालन किया जाना यात्रियों की जान पर भारी पड़ रहा है। 15 जून को गौरीकुंड के जंगलों में हुई हेली दुर्घटना जिसमें सात लोगों की जान चली गई, की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हेलीकॉप्टर के वाइपर काम नहीं कर रहे थे। धुंध व फाग के कारण विजिबिलिटी कम होने और वाइपर के काम न करने के कारण हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया और पलक झपकते ही सब खत्म हो गया।

वहीं दूसरी तरफ नियमों के अनुसार 6 बजे के बाद ही हेली सेवा शुरू होने की गाइडलाइन है। लेकिन यह हेलीकॉप्टर निर्धारित समय से पूर्व ही उड़ान पर निकल चुका था। अगर इन दोनों कारणों पर गौर किया जाए तो हेली सेवाओं के नियम कानूनो का अनुपालन तो हो ही नहीं रहा है इसके साथ ही उनकी उड़ान पूर्व फिटनेस जांच में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है।

उधर एक और अन्य बात जो सामने आई है वह मौसम विभाग की चेतावनी को अनदेखा किया जाना। मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि जब खराब मौसम का फोरकास्ट जारी किया गया था तब फिर हेली उड़ानों को रोका जाना चाहिए था उनका कहना है कि दुर्घटना किस कारण से हुई उन्हें नहीं पता लेकिन मौसम के खराब रहने को लेकर 12 घंटे पहले ही चेतावनी जारी की जा चुकी थी।

अब सभी हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टरों को सहस्त्रधारा हैली पैड पर खड़ा कर दिया गया है। भले ही कल से फिर इनका पुनः संचालन शुरू हो जाए तथा एएआईवी की टीम के भी जांच के लिए आने की बात कही जा रही हो लेकिन नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य में बिना किसी नियम कानून के संचालित होने वाली इन हेली सेवाओं पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहां गया है कि इन मौतों और हादसों के लिए सरकार जिम्मेवार है।

उन्होंने अब तक हुए हादसों की जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अब तक किसी भी जांच की रिपोर्ट नहीं आई है कार्यवाही तो दूर की बात है। राज्य के इन हेली सेवाओं का संचालन 22 जून तक ही जारी रहेगा तथा मानसून काल में इसे बंद रखा जाएगा इसके बाद 15 सितंबर से यह सेवाएं फिर शुरू हो सकेंगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.