Sunday, April 26, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

हेमवती नन्दन बहुगुणा व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे : गोदियाल

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
25/04/26
in देहरादून
हेमवती नन्दन बहुगुणा व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे : गोदियाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्व. बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित किये

देहरादून। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अविभाजित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गढ़वाल के एक छोटे से गांव बुघाणी में सामान्य परिवार में जन्मे हेमवती नन्दन बहुगुणा ने जिस प्रकार से गढ़वाल से इलाहाबाद तक की शैक्षणिक यात्रा, छात्र राजनीति, स्वतंत्रता संग्राम और फिर देश की आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के विधायक से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के संचार मंत्री से लेकर वित्त मंत्री और लम्बे समय तक विपक्ष के नेता के रूप में देश को नेतृत्व दिया और जीवनभर जिस विचारधारा पर चले कभी उन पर समझौता नहीं किया।

आज देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों के साथ हिमालय पुत्र स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 107वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/355gq9Y2dl

— Ganesh Godiyal (@UKGaneshGodiyal) April 25, 2026

गोदियाल ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे। उन्होंने हमेशा कहा कि ‘हिमालय टूट सकता है पर झुक नहीं सकता’। बहुगुणा जी के ऊपर अंग्रेज सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दस हजार जिन्दा या मुर्दा इनाम रखा था और जब वे गिरफ्तार हुए तो माफी मांगने की शर्त पर अंग्रेज सरकार ने उनको छोडने की पेशकश उनके पिता के माध्यम से की थी किन्तु बहुगुणा जी ने माफी मांगने से साफ मना कर दिया था।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है सरकार बहुगुणा जी के आदर्शाे से सीख ले, लेकिन दुर्भाग्यवश सत्ता में बैठे लोग जनसेवा के बजाय केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति मे लगे हुए है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, प्रवक्ता अभिनव थापर, शीशपाल सिंह बिष्ट, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अभिषेक तिवाडी, सुशीला शर्मा, राजकुमार जयसवाल, अश्विनी बहुगुणा, यशपाल चौहान, अजय रावत व नितिन बिष्ट आादि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .