Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

इजरायल में हाई अलर्ट, लेबनानी सीमा का समुद्री तट पूरी तरह से सील

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/08/24
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
इजरायल में हाई अलर्ट, लेबनानी सीमा का समुद्री तट पूरी तरह से सील
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान में जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है. दोनों ओर से एक दूसरे पर लगातार हमले हो रहे हैं. इसी बीच इजरायल के होम फ्रंट कमांड (नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बल) ने राजधानी तेल अवीव और विशेष रूप से उत्तर क्षेत्र की ओर रहने वाले नागरिकों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं.

इजरायली नागरिकों के लिए जारी हुए अलर्ट

होम फ्रंट कमांड ने नए प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए कहा कि स्कूल और ऑफिस केवल तभी खुले रह सकते हैं जब उनके पास आस-पास आश्रय स्थल हों जहां किसी भी हमले की स्थिति में जल्द से जल्द पहुंचा जा सके. लोगों के इकट्ठा रहने पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. निर्देशों के अनुसार, किसी इमारत के अंदर 300 लोगों से ज्यादा रहने पर रोक लगाई गई है जबकि बाहर 30 लोगों से ज्यादा एक साथ रहने पर रोक लगाई गई है. वहीं, लेबनानी सीमा के पास के समुद्र तट लोगों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं.

48 घंटों के लिए इजरायल में इमरजेंसी

मौजूदा हालात को देखते हुए इजरायली के प्रधानमंत्री ने एक आपात बैठक बुलाई. इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने अगले 48 घंटों के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया, जबकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तर में बढ़ती स्थिति को संबोधित करने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. Times of Israel की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने मीटिंग के दौरान कहा, “हम अपने देश की रक्षा करने, उत्तर के निवासियों को सुरक्षित उनके घरों में वापस लाने के लिए हर कोशिश करेंगे. जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाता है, हम उसे नुकसान पहुंचाएंगे.”

बता दें कि इजरायल की सेना ने ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए थे. इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजरायली क्षेत्र की ओर 320 से अधिक कत्युशा रॉकेट दागे. मिसाइलों और विस्फोटकों से लदे ड्रोनों की बौछार की जिम्मेदारी लेते हुए, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने अपने सैन्य कमांडर फुआद शुक्र की हत्या के जवाब में हमला शुरू किया है.

स्थिति पर बाइडेन की नजर

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सैवेट ने कहा कि जैसे-जैसे इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन “इजरायल और लेबनान में होने वाली घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.” सैवेट ने कहा कि वे पूरी शाम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ जुड़े रहे. उनके निर्देश पर, सीनियर अमेरिकी अधिकारी अपने इजरायली समकक्षों के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हम इजरायल के खुद की रक्षा करने के अधिकार का समर्थन करते रहेंगे और हम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए काम करते रहेंगे. आईडीएफ द्वारा हमले शुरू करने के बाद, रक्षा मंत्री गैलेंट ने अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन से बात की.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .