Monday, May 12, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home घर संसार

बढ़ती उम्र को घटाने में गर्म पानी है बेहद कारगर, जानिए इसके अन्य बेहतरीन लाभ

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/07/22
in घर संसार, लाइफस्टाइल
बढ़ती उम्र को घटाने में गर्म पानी है बेहद कारगर, जानिए इसके अन्य बेहतरीन लाभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पानी से जीवन है। हम जिस दुनिया में रहते हैं उसका भी 70% हिस्सा पानी ही है और हमारे शरीर का भी लगभग इतना ही प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है इसलिए हम समझ सकते हैं कि यह कितना महत्वपूर्ण है। हवा के बाद जीवन के लिए सबसे ज़रूरी चीज पानी है। हम रोज़ाना 5 से 10 गिलास पानी पीते हैं। हम पीते वक़्त इस पानी के तापमान की ज्यादा परवाह नहीं करते, जहां तक संभव होता है हम ठंडे पानी को पीना चाहते हैं जबकि सेहत की दृष्टि से शीतल जल घातक है। हमारे शरीर के तापमान के बराबर वाले तापमान का पानी हमारे लिए बेहतरीन है। हमें दिन भर में 2 से 3 गिलास गर्म पानी (गुनगुना) पीना चाहिए।

गर्म पानी पीने का सबसे अच्छा समय सुबह उठकर, रात में सोते समय और भोजन के 40 मिनट बाद होता है। पानी का इस्तेमाल हम नहाने और दूसरे सफाई के कामों में भी करते हैं इसमें भी अगर हम गर्म पानी का प्रयोग करें तो उसके भी बहुत लाभ होते हैं। जाने माने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अबरार मुल्तानी ने हमें गर्म पानी पीने से हमारे शरीर को होने वाले फायदे के बारे में बताया है, जिसे अपनाकर आप भी एक स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।

ये हैं गर्म पानी पीने से होने वाले वाले फायदे
गर्म पानी में पैर डुबोकर बैठें
शाम के समय गर्म पानी में पैर डुबोकर बैठने से पैरों और साथ ही पूरे शरीर में खून का संचार सही होता है। खून के संचार के ठीक होते ही कई रोग होते ही नहीं और होते भी हैं तो जल्दी ठीक हो जाते हैं। ऐसा करने से सिरदर्द में आराम मिलता है, पैर दर्द और पैरों की सूजन ठीक होती है, पैर कोमल और सुंदर बनते हैं, फटी एड़ियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही गर्म पानी हमारे इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करता है।

जोड़ों के दर्द में असरदार
गर्म पानी जोड़ों का दर्द भी कम करता है। हमारे शरीर की मसल्स का 80 प्रतिशत भाग पानी से ही बना हुआ है इसलिए पानी पानी से मांसपेशियों का दर्द और ऐंठन भी दूर होती है। गर्म पानी वातशामक भी होता है इसलिए यह सभी दर्द में लाभ पहुंचाता है।

चमड़ी के रोग से दिलाये निजात
गर्म पानी पसीना लाने वाला होता है, यह त्वचा के विषैले तत्व पसीने के रास्ते निकाल देता है इसलिए यह सभी चर्म रोग में लाभदायक है।

जवान बनाए रखने में कारगर
गर्म पानी में एंटी एजिंग गुण भी होता है। कुछ दिन नियमित गर्म पानी पीने से झुर्रियां खत्म हो जाएंगी, त्वचा में कसाव आने लगेगा और यह चमकदार भी हो जाएगी। यह पिम्पल्स को भी खत्म करता है।

एसिडिटी से दिलाए राहत
अगर आपको भी एसिडिटी से परेशान रहते हैं। तो अब अपनी जीवनशैली को बदलिए और रोज़ाना गर्म पानी पीना शुर करें। गर्म पानी पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है।

सर्दी जुकाम से दिलाए छुटकारा
सर्दी, ज़ुकाम, नाक बंद, छाती में जकड़न, साइनोसाइटिस या अस्थमा में गर्म पानी पीना बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है।

वजन कम करने में असरदार
वजन घटाने में भी गर्म पानी बहुत मददगार होता है। खाने के एक घंटे बाद गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यदि गर्म पानी में थोड़ा नींबू व कुछ शहद भी मिला ली जाएं तो इससे बॉडी स्लिम ट्रिम हो जाती है।

कब्ज़ में दे आराम
गर्म पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र सही रहता है। दिन में दो बार गरम पानी पीने से आप पेट की समस्याओं से निजात पा सकते हैं। यह आँतो की गति को बढ़ाता है इसलिए कब्ज़ में बेहद लाभकारी होता है। साथ ही लगातार गर्म पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व मूत्र के रास्ते बाहर निकलते हैं। इससे त्वचा, किडनी और लिवर पर कम दबाव पड़ता है और उनकी सेहत अच्छी बनी रहती है।

पीरियड्स में दर्द से दिलाए मुक्ति
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अगर पेट दर्द हो तो ऐसे में एक गिलास गुनगुना पानी रोज़ाना सुबह शाम पीने से राहत मिलती है। यह पेल्विस की मसल्स और गर्भाशय को रिलैक्स करता है जिससे दर्द में राहत मिलती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.