Wednesday, May 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home टेक वर्ल्ड

कैसे वापस आएंगे गलत यूपीआई एड्रेस पर भेजे गए पैसे? जानिए क्या कर सकते हैं आप

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/10/22
in टेक वर्ल्ड
कैसे वापस आएंगे गलत यूपीआई एड्रेस पर भेजे गए पैसे? जानिए क्या कर सकते हैं आप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली. यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) ने लोगों के लिए एक-दूसरे को पैसा ट्रांसफर करना काफी आसान कर दिया है. आपको हर जगह कैश या क्रेडिट/डेबिट कार्ड लेकर चलने की आवश्यकता नहीं है. आप अपने फोन के जरिए अपनी रोजमर्रा की छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए भुगतान कर सकते हैं. कोविड-19 के दौरान यूपीआई का इस्तेमाल बहुत तेजी के साथ बढ़ा. पेटीएम, गूगल पे, फोन पे व BHIM ऐप के रूप में लोगों को यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए अलग-अलग विकल्प भी मिले.

हालांकि, कोई भी चीज परफेक्ट नहीं हो सकती है. इसलिए यूपीआई यूजर्स को भी एक परेशानी का सामना करना पड़ता है. यूपीआई ट्रांजेक्शन इतनी तेजी से बढ़ा है कि कई बार लोग गलत यूपीआई पते पर पैसा भेज देते है. अगर ऐसा होता है तो क्या आप अपना पैसा वापस प्राप्त कर सकते हैं?

क्या कहता है BHIM?
BHIM ऐप पर एक एफएक्यू (आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल) के जवाब में कहा गया है कि आप एक बार की गई पेमेंट को रिवर्स नहीं कर सकते हैं. यानी ऐसा कोई तरीका नहीं जिससे आप खुद से गलत अकाउंट में भेजा पैसा वापस करा लें. ऐप के मुताबिक, ऐसी स्थिति में केवल रिसीवर ही आपका पैसा वापस लौटा सकता है. इसलिए यूजर्स को पैसे भेजने से पहले हमेशा बेनिफिशियरी की पूरी डिटेल चेक कर लेनी चाहिए.

कहां करें शिकायत?
भले ही आपका पैसा लौटना अब रिसीवर की मेहरबानी पर हो लेकिन आपकी इसकी शिकायत जरूरत कर सकते हैं. ऐसा कुछ होने पर सबसे पहले आप यूपीआई ऐप (जो भी आप इस्तेमाल कर रहे हैं) के सपोर्ट सेक्शन में शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा आप भीम ऐप के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर 18001201740 पर भी गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत कर सकते हैं.

बैंक से करें संपर्क
जैसे ही आपको पता चले कि आपने पैसा गलत जगह भेज दिया है, तुरंत उस ट्रांजेक्शन का एक स्क्रीनशॉट लें. इसके बाद अपने बैंक के साथ संपर्क करें. अगर संभव हो तो ब्रांच मैनेजर के साथ मीटिंग करें. इस मामले में केवल वही बैंक मदद कर सकता है जहां से पैसे ट्रांसफर हुए हैं. अपने बैंक को सारी डिटेल्स दें और जल्द-से-जल्द ब्रांच मैनेजर से मिलें.

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .