मंगलवार को एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहने वाली 27 वर्षीय युवती प्रीति निर्मल ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें लिखा था, लाइफ बहुत गंदी है, डोंट ट्रस्ट एनी वन। इसी महीने 7 जून को विजय नगर निवासी पवन मुर्रमकर से सगाई हुई थी। 26 जून को शादी होनी थी। बताया जा रहा हैं कि पवन की मां और बहन ने फोन पर बताया कि शादी देवउठनी ग्यारस के बाद होगी।सोमवार दोपहर तुलसी और पीपल का पौधा लेकर आई और बोली अब कभी शादी नहीं करूंगी, इन्हीं की पूजा करूंगी।इसके बाद वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो फंदे पर लटकी हुई थी।नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us